टेस्ट क्रिकेट के 130 साल से भी ज्यादा पुराने इतिहास में सिर्फ 63 बल्लेबाजों ने टेस्ट करियर में 'स्वीट 16' (करियर के पहले 16 शतक) का स्वाद चखा है जिसमें 10 बल्लेबाज 16 के दुगुने यानी 32 या उससे ज्यादा शतक भी लगाने में सफल रहे। इसमें अकेले सचिन तेंदुलकर ने 16 के तिगुने को भी पार किया है लेकिन पहली 'स्वीट 16' के मामले में सुनील गावस्कर और डॉन ब्रेडमैन तो उनसे काफी तेज रहे थे।
विज्ञापन
टेस्ट करियर के पहले 'स्वीट 16', सचिन से तेज रहे सनी और डॉन
2 of 10
बारिश ने 2 दिन के खेल को बाधित किए रखा और जब टेस्ट मैच फिर शुरू हुआ तो मैच में कोई परिणाम निकलने की संभावना तो नहीं थी लेकिन विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अंतिम दिन धुंआधार बल्लेबाजी कर शतक ठोंककर मैच के रोमांच को बढ़ा दिया। यह मैच खेला गया मेजबान ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच जो ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में सिर्फ 150.1 ओवर ही डाला जा सका।
विज्ञापन
टेस्ट करियर के पहले 'स्वीट 16', सचिन से तेज रहे सनी और डॉन
3 of 10
सिडनी में खेले गए इस मैच में डेविड वार्नर ने इस मैदान पर सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड लगा दिया, साथ ही यह उनके करियर का 16वां टेस्ट शतक है। इस पारी में वार्नर ने 82 गेंदों में शतक ठोंकने का कारनामा कर दिखाया। इसके अलावा वार्नर ने सचिन तेंदुलकर और केविन पीटरसन के सबसे तेज 16 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
टेस्ट करियर के पहले 'स्वीट 16', सचिन से तेज रहे सनी और डॉन
4 of 10
साथ ही जानते हैं टेस्ट में सबसे कम पारियों में 16 शतक लगाने वाले शीर्ष 6 बल्लेबाजों को। हालांकि छठे नंबर पर संयुक्त रूप से 3 बल्लेबाज शामिल हैं।
विज्ञापन
टेस्ट करियर के पहले 'स्वीट 16', सचिन से तेज रहे सनी और डॉन
5 of 10
डेविड वार्नर ने सिडनी टेस्ट के अंतिम दिन विंडीज गेंदबाजों पर जमकर प्रहार करते हुए सिर्फ 82 गेंदों में अपना 16वां शतक जमा दिया। उन्होंने यह मुकाम अपने करियर की 91वीं टेस्ट पारी में हासिल की है। वार्नर के अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने भी 91वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। तीनों बल्लेबाज संयुक्त रूप से छठे पायदान पर हैं।
विज्ञापन
टेस्ट करियर के पहले 'स्वीट 16', सचिन से तेज रहे सनी और डॉन
6 of 10
ऑस्ट्रेलिया के ही नील हार्वे जिनका टेस्ट करियर 1948 से लेकर 1963 तक चला भी सबसे तेज 16 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। हार्वे इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 81 पारियों में यह कीर्तिमान बनाया। उन्होंने कुल 21 शतक लगाए हैं 137 पारियों (79 टेस्ट) में।
विज्ञापन
टेस्ट करियर के पहले 'स्वीट 16', सचिन से तेज रहे सनी और डॉन
7 of 10
टीम इंडिया के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर सबसे कम 78 पारियों में 16 शतक लगाने वाले भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं। साथ ही ओवरऑल लिस्ट में वह चौथे नंबर पर हैं।
टेस्ट करियर के पहले 'स्वीट 16', सचिन से तेज रहे सनी और डॉन
8 of 10
सबसे कम पारियों में 16 टेस्ट शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन आते हैं जिन्होंने सिर्फ 77 पारियों में यह कारनामा किया था। सिर्फ एक पारी के अंतर से उन्होंने गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
टेस्ट करियर के पहले 'स्वीट 16', सचिन से तेज रहे सनी और डॉन
9 of 10
सबसे कम पारियों में 16 टेस्ट शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही होबर्ट सचक्लिफ हैं जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 70 से भी कम पारियां खेली। होबर्ट ने सिर्फ 62 पारियों में 16 शतक लगा दिए।
टेस्ट करियर के पहले 'स्वीट 16', सचिन से तेज रहे सनी और डॉन
10 of 10
अब बात उस बल्लेबाज की जिन्होंने 50 से भी कम पारियां खेलकर 16 टेस्ट शतक ठोंक दिए। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन है उस बल्लेबाज का नाम जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में करने के बाद इसी अंदाज में आगे भी बढ़े। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ 48 पारियों में 16 टेस्ट शतक ठोंक दिए, यानी सचिन के रिकॉर्ड से करीब आधी पारियों में ही।