वनडे क्रिकेट में अभी तक सिर्फ 11 बल्लेबाज ही 10 हजार से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे हैं। वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में नया नाम इस साल 26 जुलाई को जुड़ा जब श्रीलंका के दिलशान तिलकरत्ने पाकिस्तान के खिलाफ 5वें मैच में 62 रनों की पारी के दौरान 55 रन के निजी स्कोर पर पहुंचते हुए इस विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
2 of 14
वनडे में तो 11 क्रिकेटर 10 हजार से ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं लेकिन हम आपको आज एक ऐसी अनोखी जानकारी देने जा रहे हैं जिसे जानकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। यहां हम बात करेंगे सबसे कम समय में इस मुकाम को छूने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
विज्ञापन
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
3 of 14
वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे ज्यादा समय वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने लिया। लारा ने 287 मैचों की 278वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। हालांकि इसके लिए उन्होंने कुल 5881 दिन लिए यानी की 16 साल, 1 महीना और 7 दिन। नवंबर, 1990 को पहला वनडे मैच खेलने के बाद 16 दिसंबर, 2006 को 10 हजार रन के आंकड़े को छु लिया।
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
4 of 14
वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में 10वें नंबर पर हैं श्रीलंका के दिलशान तिलकरत्ने। उन्होंने 319 मैचों की 293वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। हालांकि इसके लिए उन्होंने कुल 5706 दिन लिए।
विज्ञापन
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
5 of 14
वनडे में सबसे तेज 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में नौंवें पायदान पर हैं श्रीलंका के सनत जयसूर्या। जयसूर्या ने 337 मैचों की 328वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। हालांकि इसके लिए उन्होंने कुल 5705 दिन लिए।
विज्ञापन
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
6 of 14
वनडे में सबसे तेज 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में आठवें नंबर पर हैं श्रीलंका के महेला जयवर्धने। उन्होंने 355 मैचों की 333वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। हालांकि इसके लिए उन्होंने कुल 5046 दिन लिए।
विज्ञापन
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
7 of 14
वनडे में सबसे तेज 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें नंबर पर हैं टीम इंडिया के सौरव गांगुली। पूर्व कप्तान गांगुली ने 272 मैचों की 263वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। इसके लिए उन्होंने कुल 4953 दिन ही लिए।
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
8 of 14
वनडे में सबसे तेज 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस। कालिस ने 286 मैचों की 272वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। इसके लिए उन्होंने कुल 4763 दिन ही लिए।
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
9 of 14
वनडे में सबसे तेज 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं पाकिस्तान के इंजमाम उल हक। हक ने 322 मैचों की 299वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। इसके लिए उन्होंने कुल 4685 दिन ही लिए।
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
10 of 14
वनडे में सबसे तेज 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग। उन्होंने 272 मैचों की 266वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। इसके लिए उन्होंने कुल 4420 दिन ही लिए।
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
11 of 14
वनडे में सबसे तेज 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं श्रीलंका के कुमार संगकारा। संगकारा ने 315 मैचों की 296वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। इसके लिए उन्होंने महज 4244 दिन ही लिए।
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
12 of 14
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वनडे में सबसे तेज 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। तेंदुलकर ने 266 मैचों की 259वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने महज 4121 दिन लिए।
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
13 of 14
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने के मामले में दुनिया का सिर्फ एक ही बल्लेबाज है जिसने 4 हजार से कम यानी दिन लिए यहां तक पहुंचने के लिए। दिलचस्प यह है कि इस स्थान पर एक महान भारतीय बल्लेबाज का कब्जा है।
किस बल्लेबाज ने बनाए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन?
14 of 14
'मिस्टर भरोसेमंद' राहुल द्रविड़ वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने के मामले में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 309 मैचों की 287वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने महज 3969 दिन लिए यानी कि 10 साल, 10 महीना और 11 दिन लगे उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए।