हम आपको क्रिकेट की दुनिया की 14 ऐसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मैदान पर तो एक साथ नहीं उतरीं लेकिन दाम्पत्य जीवन में खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि यह जोड़ी लंबी नहीं चल सकी और कुछ समय साथ रहने के बाद टूट गई। इनमें से कुछ क्रिकेटर ऐसे भी रहे जिन्होंने बाद में फिर से जोड़ी भी बना ली।
विज्ञापन
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
2 of 15
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री भले ही क्रिकेट में काफी सफल रहे हों लेकिन दाम्पत्य जीवन में उनकी जोड़ी लंबी नहीं चली। उन्होंने अपनी पत्नी रितु से 22 साल की शादी तोड़ते हुए कुछ साल पहले तलाक ले लिया। इनकी एक बेटी आलेखा भी है।
विज्ञापन
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
3 of 15
पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक ने 2010 में अपनी पत्नी आएशा से तलाक ले लिया था। इनकी शादी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था क्योंकि शोएब मानने को तैयार नहीं थे कि उन्होंने भारत की आएशा से गुपचुप शादी की है। बाद में इनकी शादी के कागजात सामने आने पर शोएब ने शादी कबूल की और तलाक दे दिया। अब शोएब टेनिस सुपर स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
4 of 15
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 2 शादियां की और दोनों ही नाकाम रहीं। 9 साल साथ रहने के बाद अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन से तलाक ले लिया। फिर 1996 में फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी कर ली थी। दोनों एक-साथ करीब 14 साल तक रहे लेकिन 2010 में ये दोनों भी अलग हो गए।
विज्ञापन
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
5 of 15
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सबसे बड़े क्रिकेटर और वर्तमान में राजनेता इमरान खान ने तो 2 बार तलाक लिए हैं। पहला तलाक शादी के 9 साल बाद लिया इंग्लैंड की जेमीमा गोल्डस्मिथ से। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2015 में पत्रकार रेहम खान से दूसरी शादी की लेकिन 9 महीने बाद यह जोड़ी भी पिछले महीने टूट गई।
विज्ञापन
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
6 of 15
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की निकिता से 2007 में शादी हुई थी लेकिन वह ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाई और उनका तलाक हो गया। कारणों का साफ पता नहीं चल पाया लेकिन अफवाहों की मानें तो निकिता और साथी क्रिकेटर मुरली विजय के अफेयर ने यह तलाक कराया। दिनेश ने इसी साल अगस्त में स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से अपनी दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
7 of 15
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज और आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ का अपनी पत्नी ज्योत्सना से तलाक हो गया। कुछ समय अकेले रहने के बाद उन्होंने माधवी पत्रावली से शादी कर ली।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
8 of 15
भारतीय मूल के फिरकी गेंदबाज और इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले मॉन्टी पानेसर का 2013 में पत्नी गुरशरण रतन से तलाक हो गया। यह तलाक उनकी पत्नी गुरशरण ने अपने पति के व्यवहार से परेशान होकर दिया था।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
9 of 15
श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या की अपनी पहली पत्नी सुमुधू करुणानाएके से शादी एक साल भी नहीं चल पाई थी और उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने सैंड्रा तानिया रोजमेरी से शादी की लेकिन 2012 में उनसे भी तलाक हो गया। इसके बाद उसी साल उन्होंने मलीका से शादी की जो फिलहाल अभी तक कायम है।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
10 of 15
दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स की 2007 में टेनील पोवी से शादी हुई थी लेकिन जल्द ही तलाक भी हो गया था।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
11 of 15
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब होने के बाद 2006 में एलिजाबेथ कैंप से शादी की थी लेकिन तीन साल बाद ही उनका तलाक हो गया। हालांकि इस जोड़ी से एक बेटा प्रेस्टोन चार्ल्स भी है।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
12 of 15
तलाकशुदा क्रिकेटरों की सूची में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड का नाम भी शामिल है। हालांकि यह महान कैरेबियाई बल्लेबाज मैदान पर जितना कामयाब रहा उतना वह वैवाहिक जीवन में नहीं रहा। 37 साल तक एक साथ रहने के बाद लॉयड ने अपनी पत्नी वेवने से तलाक ले लिया।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
13 of 15
कैरेबियाई टीम के महान क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स का भी दाम्पत्य जीवन शानदार नहीं रहा। सोबर्स की 1969 में प्रू किर्बे से शादी हुई थी। उनके दो बेटे भी हैं। लेकिन 21 साल साथ रहने के बाद 1990 में दोनों का तलाक भी हो गया।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
14 of 15
दक्षिण अफ्रीका के लाजवाब क्षेत्ररक्षक रहे जॉन्टी रोड्स का वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा। रोड्स ने केट रोड्स से 1994 में शादी की थी लेकिन 2013 में इनका भी तलाक हो गया।