आईसीसी ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 5 मैचों की सीरीज के चौथे मैच में अफ्रीकी पारी के दौरान इशारा करने पर फैफ डु प्लेसिस पर जुर्माना लगा दिया है। इसकी शिकायत अंपायर ने की थी।
विज्ञापन
आईसीसी ने इशारा करने वाले फैफ डु प्लेसिस पर किया जुर्माना
2 of 5
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस पर चेन्नई में बृहस्पतिवार रात्रि को चौथे वनडे मैच में अंपायर के फैसले का विरोध करने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
आईसीसी ने इशारा करने वाले फैफ डु प्लेसिस पर किया जुर्माना
3 of 5
लक्ष्य का पीछा करते समय दक्षिण अफ्रीका की पारी के 15वें ओवर में यह घटना हुई जब अक्षर पटेल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट दिए जाने के बाद उन्होंने दायां हाथ उठाकर विरोध जताया था।
आईसीसी ने इशारा करने वाले फैफ डु प्लेसिस पर किया जुर्माना
4 of 5
टीम इंडिया के 35 रनों से मैच जीतने के बाद फैफ डु प्लेसिस ने अपना अपराध और आईसीसी एलीट पैनल मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड की दी हुई सजा को स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
आईसीसी ने इशारा करने वाले फैफ डु प्लेसिस पर किया जुर्माना
5 of 5
मैदानी अंपायर एस रवि और सी शम्सुद्दीन और तीसरे अंपायर अनिल चौधरी ने प्लेसिस पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए थे। लेवल एक के सभी उल्लंघन पर न्यूनतम सजा अधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना है।