ऑस्ट्रेलिया में जहां इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है वहीं उनकी महिला क्रिकेट टीम ने कंगारू देश से बदला चुकता कर लिया है।
विज्ञापन
एशेज सीरीज में इंग्लैंड को मिल ही गई पहली जीत
2 of 9
दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया। इस टेस्ट सीरीज को भी एशेज सीरीज का नाम दिया गया। इंग्लैंड ने यह मैच 61 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
एशेज सीरीज में इंग्लैंड को मिल ही गई पहली जीत
3 of 9
चार दिवसीय मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान के हर आक्रमण को बोथरा साबित किया। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन कंगारू इसे हासिल नहीं कर सके।
एशेज सीरीज में इंग्लैंड को मिल ही गई पहली जीत
4 of 9
इंग्लैंड की महिला टीम की यह जीत उनके प्रशंसकों के लिए काफी राहतभरी होगी क्योंकि पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया में लगातार छह मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन
एशेज सीरीज में इंग्लैंड को मिल ही गई पहली जीत
5 of 9
इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 201 रन बनाकर आउट हो गई थी जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 207 रन बनाकर छह रनों की बढ़त ले ली।
विज्ञापन
एशेज सीरीज में इंग्लैंड को मिल ही गई पहली जीत
6 of 9
ऑस्ट्रेलिया की एल्सी पैरी ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पैरी ने पहली पारी में 71 और दूसरी पारी में भी 31 रन बनाए। वह गेंदबाजी में भी बेहद सफल रहीं। पैरी ने पहली पारी में तीन विकेट हासिल करने के बाद दूसरी पारी में पांच विकेट झटकीं।
विज्ञापन
एशेज सीरीज में इंग्लैंड को मिल ही गई पहली जीत
7 of 9
इंग्लैंड की महिला टीम के लिए यह शानदार उपलब्धि जैसी है।
एशेज सीरीज में इंग्लैंड को मिल ही गई पहली जीत
8 of 9
महिलाओं की इस एशेज सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी कैरलोट एडवर्ड्स ने की जबकि कंगारुओं की कमान विकेटकीपर जोडी फील्डस के हाथों में थी।