इंग्लैंड वर्ल्ड कप में अपने शर्मनाक प्रदर्शन को पूरी तरह से पीछे छोड़ने को बेताब है। शायद इसिलिए वह अपनी धरती पर एक के बाद एक रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। वनडे सीरीज में उसने लगातार चौथी बार 300 से ज्यादा का स्कोर करने का कारनामा किया है। जिसमें एक बार वह 400 से ज्यादा का भी स्कोर कर चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
2 of 13
पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने सीरीज में अजेय बढ़ते बनाने के वास्ते 349 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य रखा। उसकी ओर से पारी के दौरान 3 अर्धशतक लगे जिसमें केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 90 रन बनाए।
विज्ञापन
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
3 of 13
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने गजब का खेल दिखाया और 350 रनों के लक्ष्य को 6 ओवर पहले ही 44वें ओवर में हासिल कर लिया। हालांकि इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड टीम इंडिया का सबसे कम गेंद खेलकर 350 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका जिसे उसने 7 साल पहले बनाया था।
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
4 of 13
इंग्लैंड की ओर से इस मैच में कप्तान इयोन मोर्गन ने लाजवाब पारी खेली और 113 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा जोई रुट ने 106 रन बनाए। साथ ही ओपनर एलेक्स हेल्स ने 67 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की पारी में 11 छक्कों के अलावा 39 चौके भी लगे।
विज्ञापन
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
5 of 13
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने इस सीरीज में लगातार चौथी बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। बतौर कप्तान इंग्लैंड की ओर से किसी भी वनडे सीरीज में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। साथ ही वनडे इतिहास में किसी भी द्वीपक्षीय सीरीज में किसी भी टीम के कप्तान की ओर से यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
विज्ञापन
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
6 of 13
इंग्लैंड के लिए यह मैच इस मामले में भी ऐतिहासिक है क्योंकि उसने अपनी धरती पर पहली बार किसी वनडे में 300 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल किया है। इसे मैच में उसने 350 रन बनाते हुए जीत हासिल की थी। इससे पहले उसने 2 बार 300 से ज्यादा के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था।
विज्ञापन
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
7 of 13
वनडे इतिहास में यह जीत इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इंग्लैंड ने 350 रनों के लक्ष्य को 36 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। हालांकि 350 या उससे ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करने के दौरान कम से कम गेंद खेलने का रिकॉर्ड नहीं बना सका। यह रिकॉर्ड तो टीम इंडिया के नाम दर्ज है।
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
8 of 13
टीम इंडिया के नाम किसी वनडे मैच में 350 के लक्ष्य को कम से कम गेंद में हासिल करने का रिकॉर्ड है। भारत ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रनों के लक्ष्य को 39 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
9 of 13
350 या उससे ज्यादा के लक्ष्य को 5 ओवर पहले ही जीतने का कारनामा बस दो ही बार हुआ है। भारत के बाद इंग्लैंड ने यह उपलब्धि हासिल की है।
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
10 of 13
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में अब तक 4 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान दोनों टीम की ओर से 21 अर्धशतकीय पारियां खेली जा चुकी हैं जो किसी भी 5 मैचों की वनडे द्वीपक्षीय सारीज में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है।
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
11 of 13
वैसे किसी द्वीपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भारत और इंग्लैंड की टीम के नाम दर्ज है जिन्होंने एक सीरीज में 24 बार 50 से ज्यादा की पारियां खेली। हालांकि दोनों के बीच 2007 में 7 मैचों की सीरीज में यह रिकॉर्ड बनाया गया था।
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
12 of 13
इस सीरीज में अब तक खेले गए 4 मैचों की 8 पारियों में 7 बार 300 से ज्यादा का स्कोर किया गया। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ खेली गई किसी भी 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा बार 300 से ज्यादा का स्कोर बनने का रिकॉर्ड बना है।
350 रन बनाकर मैच जीत गए लेकिन तोड़ नहीं पाए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
13 of 13
किसी एक द्वीपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा बार 300 से ज्यादा का स्कोर करने का रिकॉर्ड बना 2013 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच। इस सीरीज में दोनों टीमों ने रिकॉर्ड 9 बार 300 से ज्यादा का स्कोर किया और रिकॉर्ड बना दिया।