फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 साल बाद इंग्लैंड ने खेला यह 'दांव', फिर भी गए हार

विज्ञापन
1 of 7
एशेज टेस्ट सीरीज में जोरदार जीत के बाद इंग्लैंड ने वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से काफी काम किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों उसे निर्णायक वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ गया। पांचवें मैच में जीत के लिए मेजबान इंग्लैंड को शानदार खेल दिखाना था पर उसकी बल्लेबाजी ही फ्लॉप हो गई।

विज्ञापन

106 साल बाद इंग्लैंड ने खेला यह 'दांव', फिर भी गए हार

2 of 7
पांचवें वनडे में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की बल्लेबाजी फ्लॉप होने के कारण टीम को 153 गेंदों के बडे़ अंतर से हार का सामना करना पड़ा। गेंदों के लिहाज से वनडे इतिहास में इंग्लैंड की यह आठवीं सबसे बड़ी हार भी है।

विज्ञापन

106 साल बाद इंग्लैंड ने खेला यह 'दांव', फिर भी गए हार

3 of 7
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई द्विपक्षीय वनडे सीरीज में कंगारू टीम ने 15 में से आठवीं बार सीरीज में जीत हासिल की है। इससे पहले उन्होंने 2013 में 2-1 के अंतर से सीरीज जीती थी। पिछले 5 एशेज सीरीज (1997, 2005, 2009, 2013 और 2013) में कोई भी टीम एशेज टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है।

106 साल बाद इंग्लैंड ने खेला यह 'दांव', फिर भी गए हार

4 of 7
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई पिछले 5 द्विपक्षीय वनडे सीरीज की बात की जाए तो 1997 में इंग्लैंड ने वनडे सीरीज जीता जबकि उस समय टेस्ट सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा हुआ था। वहीं 2005, 2009, 2013 और 2015 में इंग्लैंड ने एशेज टेस्ट सीरीज अपने नाम किया तो वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने हथिया लिया।

विज्ञापन

106 साल बाद इंग्लैंड ने खेला यह 'दांव', फिर भी गए हार

5 of 7
इंग्लैंड ने इस मैच के लिए 106 साल बाद एक ऐसा फैसला लिया जो उसने 1909 में आखिरी बार किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में लिया था। क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड ने 140 साल से भी पुराने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 4 बार ही यह दांव चला है, जबकि वनडे में पहली बार। चारों ही बार विपक्षी टीम थी ऑस्ट्रेलिया की।
विज्ञापन

106 साल बाद इंग्लैंड ने खेला यह 'दांव', फिर भी गए हार

6 of 7
इंग्लैंड ने निर्णायक वनडे मुकाबले में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 139 रनों का लक्ष्य देने के बाद बाएं हाथ के दो तेज गेंदबाजों से पारी की शुरुआत करवाई। इससे पहले इस टीम ने बाएं हाथ के दो तेज गेंदबाजों (डेविड विले और रीस टॉपले) से पारी की शुरुआत किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 1909 करवाई थी। लेकिन बल्लेबाजों की नाकामी ने इंग्लैंड का दांव नाकाम कर दिया क्योंकि बल्लेबाजों ने लक्ष्य के बचाव के लिए बड़ा स्कोर ही नहीं खड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

106 साल बाद इंग्लैंड ने खेला यह 'दांव', फिर भी गए हार

7 of 7
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के लिए शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। पहली बार कंगारू टीम के खिलाफ वनडे मैच में इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाज सिर्फ 21 रन ही जोड़ पाए। वहीं ओवरआल देखा जाए तो मौका मिलने पर इंग्लैंड की ओर से ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाजों ने 21 से भी कम का योगदान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें