फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 11
दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 178 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली। हालांकि इस हार के बावजूद इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा इतिहास बना दिया कि जो आगे कई सालों तक उनकी संघर्षपूर्ण पारी के लिए याद रखा जाएगा। साथ ही भारत के पुछल्ले बल्लेबाज खराब बल्लेबाजी के लिए बदनाम हैं लेकिन आठवें नंबर पर सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम ही है।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

2 of 11
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 491 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था लेकिन शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने जोरदार संघर्ष दिखाया लेकिन अपनी टीम की हार को टाल नहीं सके और टी-ब्रेक के बाद 16 ओवर और खेलकर पूरी टीम 312 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत से पाक ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल हो गई है।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

3 of 11
अब बात करते हैं इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों के उस संघर्ष की जो उसने 491 रनों के असंभव से लक्ष्य को देखकर जीतने के बजाए मैच को ड्रॉ पर खत्म कराने की कोशिश में जुट गए। उन्होंने पाक को काफी परेशान किया और चौथी पारी में 137.3 ओवर खेलकर हार को टालने की हर संभव कोशिश की। एशियाई धरती पर यह पारी किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली चौथी टीम बन गई।

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

4 of 11
इस मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में टीम के अंतिम 4 बल्लेबाजों (क्रम 8 से 11 तक) ने कुल 322 रन गेंदें खेल डाली। यह किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में पुछल्ले बल्लेबाजों का वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदर्शन भी है। यह रिकॉर्ड इस मायने में बेहद खास है क्योंकि इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने चौथी पारी में 300 से ज्यादा गेंदें खेलने का भी रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

5 of 11
इससे पहले किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में पुछल्ले बल्लेबाजों की ओर से 298 गेंदें खेलने का रिकॉर्ड दर्ज था। यह रिकॉर्ड बनाया था न्यूजीलैंड ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ। यह इंग्लैंड के पुछल्लों का पाक के खिलाफ किसी भी पारी में यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

6 of 11
इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज आदिल रशीद और मार्क वुड ने इस मैच की चौथी पारी में 176 गेंदों की साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना दिया। यह किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में नौंवें विकेट के लिए गेंदों की लिहाज से सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

7 of 11
टेस्ट मैच में बाल दर बाल का डाटा उपलब्ध होने के बाद आदिल रशीद और मार्क वुड की 176 गेंदों की साझेदारी से पहले रिकॉर्ड 143 गेंदों का था जिसे 1998 में डरबन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर और फैनी डीविलियर्स ने भी पाक के खिलाफ ही रिकॉर्ड बनाया था।

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

8 of 11
इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज आदिल रशीद ने मैच की चौथी और टीम की दूसरी पारी में 239 मिनट तक बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने 172 गेंदों में सिर्फ 61 रन ही बनाए जो किसी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की ओर से आठवें नंबर के बल्लेबाज की दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। मैट प्रायर ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए थे। रशीद का ओवरऑल यह पांचवां बेस्ट प्रदर्शन है।

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

9 of 11
वैसे सबसे दिलचस्प बात यह है कि आठवें नंबर पर सबसे लंबी बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज अजित अगरकर के नाम दर्ज है। अगरकर ने 2002 में लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ मैच की चौथी पारी में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मैराथन पारी खेली थी और उस पारी में उन्होंने रिकॉर्ड 190 गेंद खेली थी। साथ ही नाबाद 109 रनों की शतकीय पारी भी खेली।

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

10 of 11
इंग्लैंड की ओर से 491 रनों के लक्ष्य के जवाब में पुछल्ले बल्लेबाजों 8 से लेकर 11 नंबर तक के बल्लेबाजों ने पूरा दमखम लगाया। आठवें नंबर पर आए आदिल रशीद ने 172, नौंवें नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने 42, 10वें नंबर पर मार्क वुड ने 95 और 11वें नंबर पर जेम्स एंडरसन ने 13 गेंद खेली। रशीद के रूप में इंग्लैंड का अंतिम विकेट 138वें ओवर में गिरा।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

11 of 11
इंग्लैंड ने इससे पहले 2003 में कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 140 ओवर खेलकर मैच को ड्रॉ पर खत्म करा दिया। वैसे इंग्लैंड की किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में खेली गई यह छठी सबसे बड़ी पारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें