फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 16
करीब दो महीने पहले इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन आईसीसी वर्ल्ड कप में बेहद शर्मनाक था और उसे बांग्लादेश के हाथों हार के बाद शुरुआती चरण से ही बाहर होना पड़ा। लेकिन अब यह टीम पूरी तरह से बदल गई और उसने वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम न्यूजीलैंड को एक मैच में दो सौ से ज्यादा के अंतर से हरा दिया। इंग्लैंड ने नए सिरे से शुरुआत की और इस वनडे में उसने 12 रिकॉर्ड बना दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

2 of 16
टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ही मेजबान इंग्लैंड ने गजब का खेल दिखाया। वर्ल्ड कप की उपविजेता न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने एक तरह से रिकॉर्डों की बारिश कर दी। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 409 रनों का लक्ष्य देने के बाद यह मैच 210 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

3 of 16
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 शतकों (जोए रुट और जोस बटलर) के दम पर 9 विकेट पर 408 रन बनाए। जिसके जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 32वें ओवर में 198 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टीवन फिन और लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 4-4 विकेट झटके।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

4 of 16
वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले उसने 1975 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ 202 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। साथ ही वनडे में यह दूसरी बार ही है जब इंग्लैंड ने 200 से ज्यादा के अंतर से कोई मुकाबला जीता है।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

5 of 16
वर्ल्ड कप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और वनडे में 400 से ज्यादा का स्कोर करने दिया। इंग्लिश टीम ने वनडे में पहली बार 400 रन बनाने का कारनामा किया है। इससे पहले उसने 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ एक वनडे मैच में 391 रन बनाए थे।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

6 of 16
इंग्लैंड की धरती पर पहली बार किसी टीम ने वनडे क्रिकेट में 400 रन बनाने का कारनामा किया है। इंग्लैंड ने इससे पहले 2 बार 350 से ज्यादा का स्कोर किया था और वह भी अपनी ही धरती पर यानी ट्रेंट ब्रिज में। दोनों ही बार ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड ने 350 से ज्यादा का स्कोर किया।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

7 of 16
इस मैच में इंग्लैंड की ओर से कुल 14 छक्के लगाए गए जो किसी वनडे मैच में उसकी ओर से लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने 12 छक्के जड़े जो उनका पुराना रिकॉर्ड था।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

8 of 16
इंग्लैंड ने लाजवाब खेल के बीच एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। वनडे क्रिकेट में सातवें विकेट के लिए जोस बटलर और आदिल रशीद ने 177 रनों की धुआंधार साझेदारी कर सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 2001 में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लॉवर और हीथ स्ट्रीक ने सातवें विकेट के ‌विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

9 of 16
यह मैच इंग्लैंड की फिरकी गेंदबाजी के लिए भी शानदार रहा क्योंकि इससे पहले इस टीम के किसी भी लेग स्पिनर ने किसी मैच में 4 विकेट नहीं निकाले ‌थे। लेकिन इस मैच में आदिल रशीद ने गजब की गेंदबाजी की और 4 विकेट झटक लिए।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

10 of 16
इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद ने इस मैच आलराउंड प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने 69 रन बनाते हुए सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। फिर गेंदबाजी में 4 विकेट भी झटके। यह प्रदर्शन भी इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड है क्योंकि उसकी ओर से पहली बार किसी मैच में लेग स्पिनर ने अर्धशतक और 4 विकेट झटके।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

11 of 16
मेजबान इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने महज 66 गेंदों में शतक ठोंक दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक ठोंकने के मामले में पहले दो स्‍थानों पर बटलर का कब्जा हो गया है। उनके नाम ही महज 61 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है जो इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतकीय पारी है।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

12 of 16
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब अपना पहला मैच खेल रहे किसी क्रिकेटर को दूसरी टीम की ओर से पहला वनडे खेलने वाले ने अपना शिकार बना लिया हो। न्यूजीलैंड के सैम ‌ब्‍लिंगस (3) को इंग्लैंड के मिचेल सैंटनर ने पगबाधा कराया।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

13 of 16
इस मैच के शतकवीर जोस बटलर ने 129 रन बनाए जो इंग्लैंड की ओर से किसी वनडे मैच में एक विकेटकीपर की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड बटलर (121) के नाम ही दर्ज था।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

14 of 16
विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर दुनिया के ऐसे सातवें और इंग्लैंड के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने करियर में दो बार 70 से कम गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया है।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

15 of 16
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में जोए रुट ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली। रुट ने इस सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठवीं बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया और वह इस सत्र में सबसे संयुक्त रूप से सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

16 of 16
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में जोए रुट ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली। रुट ने इस सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठवीं बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया और वह इस सत्र में सबसे संयुक्त रूप से सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें