फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार

Mon, 27 Oct 2014 03:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टेस्ट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई टेस्ट में दूसरे चौके के लिए 10, 20, 50 नहीं बल्कि कुल 273 गेंदों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार

2 of 9
दुबई में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्‍तान ने अप्रत्याशित प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को 221 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस मैच में लगातार विवादों से घिरे रहने वाले पाक का प्रदर्शन जोरदार रहा। आइए, जानते हैं मैच में क्या कुछ खास रहा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार

3 of 9
दुबई टेस्ट से अपने टेस्ट करियर का पदार्पण करने वाले फिरकी गेंदबाज यासिर शाह ने बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ही मैच में कुल 7 विकेट झटक लिए। पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके। पाक के किसी गेंदबाज की दूसरी सबसे बेस्ट शुरुआत है।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार

4 of 9
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन शुरुआत में तेज गेंदबाज थे लेकिन धीरे-धीरे वह टीम के खास आलराउंडर हो गए। उन्‍होंने पाक के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। नौंवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक लगाने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार

5 of 9
टेस्ट मैच में रनों के लिहाज से पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर यह सबसे बड़ी जीत है। पाक ने यह मैच 221 रनों से जीता था। इसके अलावा पाक तीन बार एक पारी के अंतर से जीतने में सफल रहा है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार

6 of 9
ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में बहुत कुछ खास नहीं हुआ। पाकिस्‍तान की गेंदबाजी इस कदर कसी हुई थी कि कंगारुओं को अपनी दूसरी पारी में अगला चौका लगाने के लिए 273 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। वॉर्नर ने 9वें ओवर क‌ी अंतिम गेंद पर चौका लगाया, जबकि अगला चौका 55वें ओवर में जॉनसन के बल्‍ले से निकला।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार

7 of 9
35 साल 316 दिन के तेज गेंदबाज जुल्फिकार बाबर पाकिस्‍तान के सबसे बुजुर्ग गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने एक पारी में कम से कम 5 विकेट झटके। इससे पहले पाक की ओर से फिरकी गेंदबाज 35 साल, 40 दिन की उम्र में इकबाज कासिम ने ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 5 विकेट लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार

8 of 9
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में 2007 के बाद से एशिया में सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है। इस दौरान उसे 9 में हार मिली जबकि 4 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। एकमात्र जीत श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट मैच में मिली थी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार

9 of 9
भले ही मिस्बाह को वनडे टीम की कप्तानी पद से हटाने की मांग उठती रही हो लेकिन वह टेस्ट टीम के सबसे सफल पाक कप्तान बनने की राह पर हैं। अपनी कप्तानी में वह पाक को 13 टेस्ट मैच में जीत दिला चुके हैं, जबकि सबसे ज्यादा जीत दिलाने का रिकॉर्ड का इमरान खान और जावेद मियांदाद के नाम है‌ जिन्होंने 14-14 मैच जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें