क्रिकेट जगत में डॉन के रूप में जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन की आज पुण्यतिथि है। 92 साल की उम्र में डॉन का 25 फरवरी, 2001 में निधन हो गया था। यह तस्वीर 1 मई 1930 की है। वह इस कदर लोकप्रिय थे कि उन्हें अभ्यास करने देखने के लिए भी लोगों में खासा उत्साह रहा करता था।
विज्ञापन
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
2 of 15
डॉन ब्रेडमैन ने अपने करियर में 52 टेस्ट मैच खेले जिसमें 6996 रन बनाए थे। उनकी बल्लेबाजी का औसत 99.94 है जो दुनिया में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ औसत है।
विज्ञापन
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
3 of 15
ऑस्ट्रेलिया के ब्रेडमैन को महान बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में यदाकदा गेंदबाजी भी की है। उन्होंने टेस्ट में कुल 160 बॉलें डाली हैं और दो सफलता भी हासिल की।
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
4 of 15
भारत के खिलाफ भी ब्रेडमैन ने पांच टेस्ट मैच खेले हैं और 715 रन बनाए। टीम इंडिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन है। उनके बल्ले से इन पांच मैचों से चार शतक और एक अर्धशतक निकले हैं।
विज्ञापन
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
5 of 15
डॉन ब्रेडमैन ने कभी भी भारत का दौरा नहीं किया। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 256 प्रथम श्रेणी मैचों से कुल 669 पारियों में में 50 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने शतकों का दोहरा शतक भी लगाया। उन्होंने 211 शतक लगाए।
विज्ञापन
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
6 of 15
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा 452 रनों की पारी का। चार सौ से ज्यादा का स्कोर करने के बाद भी वह नाबाद रहे। 669 पारियों के दौरान 107 बार नॉटआउट भी रहे।
विज्ञापन
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
7 of 15
अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों को परेशान करने वाले डॉन ब्रेडमैने ने सिर्फ चार देशों के खिलाफ ही टेस्ट मैच खेला है। भारत के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने ही उनकी बल्लेबाजी का सामना किया है।
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
8 of 15
टेस्ट क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी का औसत 99.94 है। 20 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह महज 52 टेस्ट मैच खेल सके। ऐसा दूसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाने के कारण हुआ जिस कारण छह साल वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सके।
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
9 of 15
डॉन ब्रेडमैन आज से सात-आठ दशक से पहले ही तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रेडमैन ने 1936-37 में 270 रनों की पारी खेली थी जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
10 of 15
ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन के नाम एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5028 रन बनाए हैं।
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
11 of 15
साथ ही एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी डॉन ब्रेडमैन के नाम ही लिखा हुआ है। 1930 में उन्होंने 974 रन बनाकर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
12 of 15
डॉन ब्रेडमैन की आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक ही सत्र में सर्वाधिक छह बार शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। लंच से पहले एक बार, चायकाल से पहले दो बार और चायकाल से स्टंप्स तक तीन बार शतक लगाए हैं।
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
13 of 15
1930 में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर लगातार पांच हार के बाद इंग्लैंड का दौरा किया। इस एशेज सीरीज में इंग्लैंड ने पहला मैच जीत लिया था। लेकिन डॉन ब्रेडमैन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-2 से जीतकर इसे यादगार बना दिया।
किसे मार रहा है क्रिकेट का भगवान डॉन ब्रैडमैन?
14 of 15
ब्रेडमैन को क्रिकेट में दुनिया के सबसे महानतम क्रिकेटर चुना गया है। करियर में दो बार तिहरा शतक लगाने का कारनामा सबसे पहले डॉन ने ही किया था। बाद में क्रिस गेल, ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग ने भी इस उपलब्धि का हासिल किया। उनके निधन पर 2001 में श्रीलंका और इंग्लैंड ने टेस्ट मैच से पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी।
टेस्ट करियर में वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 बार दोहरा शतक लगाने वाले डॉन ब्रेडमैन ने 1930 में टेस्ट मैच की एक ही पारी में 309 रन बना दिया था। साथ ही एक सीरीज में तीन दोहरा शतक का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है। 2001 में उनके निधन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि भी दी।