वर्ल्ड ऑर्चरी टूर्नामेंट में भारत की दीपिका कुमारी ने सिल्वर मेडल जीता है। लेकिन गोल्ड से चूक गई। यह दीपिका का पिछले पांच सालों में चौथा सिल्वर मेडल है। वह भारत की नंबर वन महिला तीरंदाज हैं। मैक्सिको में आयोजित विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में दीपिका का प्रदर्शन शानदार रहा। हालांकि वह आखिर में चूक गई। सिल्वर मेडल जीतने के बाद दीपिका ने कहा कि वह गोल्ड मेडल चाहती थी। लेकिन शायद कुछ है जो मेरे साथ होता ही है।