फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

विज्ञापन
1 of 10
अब तक वर्ल्ड में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले ऐसे 9 बल्लेबाज, जिन्होंने मैदान में विपक्षी टीम के फिल्डरों का जमकर पसीना बहाया। आइए जानते हैं इन सूरमाओं के बारे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के तीन, श्रीलंका के दो और भारत का एक बल्लेबाज शामिल है। क्रम नीचे से ऊपर में दिए गए है।
विज्ञापन

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

2 of 10
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हैडेन का नाम जेहन में आते ही उनकी आतिशी बल्लेबाजी मन में उभर आती है। जब यह बल्लेबाजी करने उतरते थे तो विपक्षी टीम के ज्यादातर फिल्डर बाउंड्री की ओर आ जाते थे। इन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 106 चौके लगाए।
विज्ञापन

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

3 of 10
दक्षिण अफ्रीकी टीम के धुंआधार बल्लेबाज हर्शल गिब्‍श सबसे ज्‍यादा चौके लगाने वाले आठवें बल्‍लेबाज है। इन्होंने भी वर्ल्ड कप में कई बार बढ़िया बल्लेबाजी से अपनी टीम को संकट से उबारा। गिब्‍श भी वर्ल्ड कप में 106 चौके लगा चुके है।

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

4 of 10
इसके बाद नम्बर आता है श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज अरविंद डीसल्वा। डीसल्वा अपने समय में श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। इन्होंने वर्ल्ड कप में 107 चौके लगाए है।
विज्ञापन

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

5 of 10
इनसे ऊपर भी श्रीलंका के ही एक और बल्लेबाज है। ये सबसे ज्‍यादा चौके लगाने वाले 6वें बल्‍लेबाज हैं। बाएं हाथ के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज के आते ही विपक्षी टीम के गेंदबाज घबरा जाते थे। जयसूर्या वर्ल्ड कप में कुल 120 चौके लगा चुके है।
विज्ञापन

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

6 of 10
वेस्टइंडीज टीम के पूर्व ‌क्रिकेटर ब्रॉयन लारा को कौन नहीं जानता। मैदान में हर वक्त कूल रहने वाले लारा बल्ले से आग उगलते थे। वर्ल्ड कप में लारा के नाम कुल 124 चौके है।
विज्ञापन

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

7 of 10
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग महान खिलाड़ियों की श्रेणी में आते है। ये सबसे ज्‍यादा चौके लगाने वाले चौथे बल्‍लेबाज हैं। बतौर कप्तान पोंटिंग अपनी टीम को लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीता चुके है। पोंटिंग वर्ल्ड कप में 130 चौके लगा चुके है।

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

8 of 10
टॉप थ्री बल्लेबाजों में नाम है न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का। फ्लेमिंग आक्रामक और धीमा दोनों तरह की बल्लेबाजी में निपुण माने जाते थे। फ्लेमिंग ने वर्ल्ड कप में कुल 134 चौके लगाए है।

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

9 of 10
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज एडम गिलिक्रिस्ट के आते ही विपक्षी गेदबाजों के पसीने छूट जाते थे। धुंआधार बल्लेबाजी के तौर पर जाने वाले गिलिक्रिस्ट ऐसे इकलौते बल्लेबाज है जो तीन बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके है और तीनों बार उनकी टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीती थी। वर्ल्ड कप में इन्होंने 141 चौके लगाए है।
विज्ञापन

जानिए, कौन है वर्ल्ड कप में चौकों का 'शहंशाह'?

10 of 10
ये है वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम कई रिकॉर्ड है। लेकिन यह रिकॉर्ड बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी इन्ही के नाम पर है। वर्ल्ड कप में सचिन के नाम कुल 189 चौके है। इनके आस-पास अभी तक कोई भी बल्‍लेबाज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें