फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

विज्ञापन
1 of 12
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए ट्वंटी-20 में बल्लेबाजी करना खूब रास आता है। फटाफट क्रिकेट की इस विधा में उन्होंने अब स्वीट सिक्सटीन का मजा भी ले लिया। उन्हें भी टेस्ट और वनडे के बजाए टी-20 में ही खेलना खूब रास आता है।
विज्ञापन

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

2 of 12
क्रिस गेल का बल्ला इस साल खूब बोल रहा है। एक के बाद एक करके वह बड़ी पारियां खेलते जा रहे हैं। आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वह इंग्लैंड में नेटवेस्ट टी-20 सीरीज खेलने गए। इस समय वह अपने ही देश में गेंदबाजों की बधिया उखाड़ने में लगे हैं। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका तल्लवाह के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

3 of 12
कैरेबियाई प्रीमियर लीग के 18वें मैच में क्रिस गेल ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के खिलाफ जमैका की ओर से खेलते हुए आतिशी पारी खेली और महज 57 गेंदों में 105 रन ठोंक दिए। उनके शतक की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। बाद में जमैका ने यह मैच 50 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

4 of 12
क्रिस गेल का तूफानी बल्ला किस कदर आग उगल रहा है उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पिछली 9 पारियों में 7 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है।
विज्ञापन

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

5 of 12
क्रिस गेल कहने को तो अब टी-20 के ही बल्लेबाज माने जाते हैं लेकिन उन्होंने इस साल वर्ल्ड कप में एक मुकाबले में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों की पारी खेली थी। जहां तक टी-20 का सवाल है तो उनकी कोई सानी नहीं है।
विज्ञापन

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

6 of 12
क्रिस गेल दुनिया के उन चुन‌िंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट की तीनों विधाओं (टेस्ट, वनडे और टी-20) में शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

7 of 12
मैदान पर गेंदबाजों के साथ बेहद निर्दयता के साथ पेश आने वाले क्रिस गेल ने शतक लगाने के पहले पिछली 8 पारियों में 92, नाबाद 151, नाबाद 85, 9, नाबाद 90, नाबाद 72, 8 और नाबाद 64 रन बनाए हैं।

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

8 of 12
आइए, अब बात करते हैं क्रिस गेल के उस 'स्वीट सिक्सटीन' के बारे में जिसकी चर्चा शुरुआत में की गई है। गेल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। अब उन्होंने टी-20 में अपना 16वां शतक लगाकर अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया है।

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

9 of 12
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 16 शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम मजबूत इसलिए हो गया ‌है क्योंकि दूसरे स्‍थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम के बल्ले से अभी तक सिर्फ 7 शतक ही निकले हैं। यानी दोनों में 9 शतक का अंतर है।

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

10 of 12
क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में पहला शतक 11 सितंबर, 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय मैच में लगाया था। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में यही एकमात्र शतक है। बाकी 15 शतक आईपीएल, सीपीएल और अन्य टी-20 टूर्नामेंट में लगे हैं।

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

11 of 12
टी-20 क्रिकेट के सबसे चहेते बल्लेबाज क्रिस गेल फटाफट क्रिकेट में लगाए अपने 16 शतकों में वह 10 बार तो नाबाद रहे। उनका टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 175 रनों का है जो उन्होंने आईपीएल-6 में 23 अप्रैल, 2013 को पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाए थे। इसके लिए उन्होंने महज 66 गेंदों का प्रयोग किया और 13 चौके और 17 छक्‍के लगाए।
विज्ञापन

टी-20 के 'बेताज बादशाह' क्रिस गेल को मिला 'स्वीट 16' का मजा

12 of 12
किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक लगाना बेहद खास पल होता है। क्रिस गेल ने टेस्ट में 15, वनडे में 22 और टी-20 में एक शतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 15 और शतक लगाए हैं। टी-20 में लगाए शतकों का पूरा ब्योरा। 105 151* 117 108* 111* 175* 114 122* 128* 116 101* 100* 109* 107 102* 117 (स्कोर पहले शतक से 16वें शतक तक)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें