कैरेबियाई तूफानी बल्लेबाज क्रिल गेल ने काफी समय से क्रिकेट में अपना कोई धमाल नहीं दिखाया है लेकिन एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं और अपने ही धमाकेदार अंदाज के लिए।
Trending Videos
विज्ञापन
लंबे समय बाद आया गेल का 'तूफान', टी-20 में ठोंक लिए 600 छक्के
2 of 9
क्रिस गेल ने शनिवार को क्रिकेट के मैदान पर वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे छु पाना फिलहाल किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान फिलहाल नहीं दिख रहा। गेल टी-20 क्रिकेट में 600 छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही वह टी-20 में अकेले 600 छक्के और 600 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए।
विज्ञापन
लंबे समय बाद आया गेल का 'तूफान', टी-20 में ठोंक लिए 600 छक्के
3 of 9
कैरेबियाई तूफानी बल्लेबाज क्रिल गेल पहली बार सुनहरे रंग के बैट से बल्लेबाजी की और इस पारी के दौरान उन्होंने 16 गेंदों में 23 रन बनाए। सोना चढ़े बैट से उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके लगाए।
लंबे समय बाद आया गेल का 'तूफान', टी-20 में ठोंक लिए 600 छक्के
4 of 9
बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हुए ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 2 करारे छक्के लगाते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की। वह पहले ही टी-20 में चौके की संख्या को 600 के पार पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
लंबे समय बाद आया गेल का 'तूफान', टी-20 में ठोंक लिए 600 छक्के
5 of 9
सुनहरे बैट से खेलते हुए क्रिस गेल ने 2 छक्के लगाए और इन 2 छक्कों की मदद से टी-20 में अपने छक्कों की संख्या 600 तक पहुंचा दिया, वहीं वह टी-20 में कुल 653 चौके लगा चुके हैं। सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में वह ऑस्ट्रेलिया के ब्रॉड हॉज से ही पीछे हैं। हॉज ने कुल 664 चौके लगाए हैं और गेल उनसे सिर्फ 9 चौके ही पीछे हैं।
विज्ञापन
लंबे समय बाद आया गेल का 'तूफान', टी-20 में ठोंक लिए 600 छक्के
6 of 9
टी-20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम। मैकुलम ने 605 चौके लगाए हैं।
विज्ञापन
लंबे समय बाद आया गेल का 'तूफान', टी-20 में ठोंक लिए 600 छक्के
7 of 9
क्रिस गेल ने अपने करियर में 5611 गेंदें खेली है जिसमें उन्होंने 600 छक्के लगाए हैं। उनके बाद टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर उनके ही देश के कीरोन पोलार्ड हैं जिन्होंने 3845 गेंदों में 388 छक्के लगाए हैं। दोनों में करीब आधे का अंतर है। गेल ने 9.35 की औसत से जबकि पोलार्ड ने 9.91 की औसत के छक्के लगाए हैं।
लंबे समय बाद आया गेल का 'तूफान', टी-20 में ठोंक लिए 600 छक्के
8 of 9
न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम टी-20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में भी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 290 छक्के लगाए हैं।
लंबे समय बाद आया गेल का 'तूफान', टी-20 में ठोंक लिए 600 छक्के
9 of 9
क्रिस गेल टी-20 के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और वह दुनिया की कई टी-20 लीग में खेलते भी हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की टीम में हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश, इंग्लैंड में नेटवेस्ट टी-20 सीरीज और बांग्लादेश में बीपीएल में खेलते रहे हैं और काफी सफल भी रहे। टी-20 में उनके नाम ढेरों रिकॉर्ड दर्ज हैं।