फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल सेंचुरी से दिया गेल ने 'रिटायरमेंट' का जवाब

विज्ञापन
1 of 9
लंबे समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने जिम्बाव्वे के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली। दिलचस्प बात यह है कि दो दिन पहले ही उन्हें उनके एक प्रशंसक ने रिटायर पैकेज देने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

डबल सेंचुरी से दिया गेल ने 'रिटायरमेंट' का जवाब

2 of 9
रिटायर पैकेज का यह मामला उस समय गहरा गया वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख डेव कैमरून ने क्रिस गेल को लेकर दिए गए इस सलाह पर एक ट्विट को रीट्वीट कर दिया। वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज टीम जब पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही थी तब गेल के महज चार रन पर आउट होने पर एक नाराज प्रशंसक ने ट्वीट किया था कि गेल को रिटायरमेंट पैकेज दे देना चाहिए। इसको ही कैमरून ने रीट्वीट कर दिया था।
विज्ञापन

डबल सेंचुरी से दिया गेल ने 'रिटायरमेंट' का जवाब

3 of 9
बोर्ड प्रमुख के रीट्वीट करने के बाद वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्लूआईपीए) नाराज हो गया था। डब्लूआईपीए के मुख्य कार्यकारी वेवल हिंडस ने कहा कि एक नकारात्मक सोच वाले प्रशंसक के ट्वीट पर कैमरून का यह रीट्वीट निराशाजनक है। बोर्ड के किसी अधिकारी का यह बर्ताव वो भी तब जबकि मैच चल रहा हो बिल्कुल अस्वीकार्य है। हालांकि कैमरून ने बाद में इस रीट्वीट को हटा लिया था।

डबल सेंचुरी से दिया गेल ने 'रिटायरमेंट' का जवाब

4 of 9
क्रिस गेल मैदान पर जितना कूल रहते हैं उतना ही उनकी बल्‍लेबाजी के दौरान उनके चेहरे पर दिखता है लेकिन बल्‍ले से आग निकालते रहते हैं। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला शांत था लेकिन आज एक लाजवाब पारी खेलकर सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। पिछले 2 मैचों की नाकामी के बाद क्रिस गेल ने आज 215 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके के अलावा 16 छक्के लगाए। उन्होंने 136 रन चौके-छक्के से बनाए।

विज्ञापन

डबल सेंचुरी से दिया गेल ने 'रिटायरमेंट' का जवाब

5 of 9
अपनी इस आतिशी पारी में क्रिस गेल ने 16 छक्के और 14 चौकों की मदद से 215 रन ठोके।
विज्ञापन

डबल सेंचुरी से दिया गेल ने 'रिटायरमेंट' का जवाब

6 of 9
क्रिस गेल ने मार्लोन सैमुअल्स के साथ उस समय पारी को आगे बढ़ाया जब उसका पहला विकेट खाता खुलने से पहले ही गिर गया था। दोनों ने जीरो से टीम को उठाते हुए टीम का स्कोर 372 रनों तक पहुंचा दिया। दोनों ने न सिर्फ शतक लगाए बल्कि किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का कीर्तिमान ही रच दिया। यह अब तब की सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन

डबल सेंचुरी से दिया गेल ने 'रिटायरमेंट' का जवाब

7 of 9
क्रिस गेल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे और वेस्टइंडीज के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत के तीन बल्‍लेबाजों ने 4 बार दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले दोहरा शतक लगाया। उनके बाद वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने भी दोहरा शतक लगाया। रोहित दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।

डबल सेंचुरी से दिया गेल ने 'रिटायरमेंट' का जवाब

8 of 9
उम्मीद है क्रिस गेल की इस धमाकेदार पारी को देखकर प्रशंसक कुछ भी टिप्पणी करने से बचेंगे। गेल लगातार नहीं चलते हैं लेकिन जब चलते हैं तो उन्हें रोक पाना किसी भी टीम के लिए बस की बात नहीं होती। गेल का तूफान कभी-कभार ही उठता है और जब उठता है तो इसका शोर कई दिनों तक बना रहता है।
विज्ञापन

डबल सेंचुरी से दिया गेल ने 'रिटायरमेंट' का जवाब

9 of 9
क्रिस गेल ने मार्लोन सैमुअल्स के साथ उस समय पारी को आगे बढ़ाया जब उसका पहला विकेट खाता खुलने से पहले ही गिर गया था। दोनों ने जीरो से टीम को उठाते हुए टीम का स्कोर 372 रनों तक पहुंचा दिया। दोनों ने न सिर्फ शतक लगाए बल्कि किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का कीर्तिमान ही रच दिया। यह अब तब की सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें