फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली की जीत में पुजारा का एक अनोखा कारनामा याद रखिएगा

विज्ञापन
1 of 8
मोहाली टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों के बड़े अंतर से हराया। मात्र तीन दिनों तक चलने वाले इस मैच में कुल 40 विकेट गिरे। इस मैच में हम आपको बता रहे हैं चेतेश्वर पुजारा के एक अनोखे कारनामे के बारे में, जो और कोई बल्लेबाज नहीं कर सका।
विज्ञापन

मोहाली की जीत में पुजारा का एक अनोखा कारनामा याद रखिएगा

2 of 8
मोहाली टेस्ट में दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज थे लेकिन गेंदबाजों ने बाजी मारी। रविंद्र जडेजा और आर अश्विन के खाते में दोनों पारियों में कुल 8 विकेट आए। लेकिन चेतेश्वर पुजारा का कारनामा कुछ अलग ही है।
विज्ञापन

मोहाली की जीत में पुजारा का एक अनोखा कारनामा याद रखिएगा

3 of 8
दरअसल, चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया का दूसरा राहुल द्रविड़ कहा जाता है। वह तकनीक बल्लेबाजी में अव्वल हैं और संकट में टीम की नैय्या पार कराने में माहिर माने जाते हैं।

मोहाली की जीत में पुजारा का एक अनोखा कारनामा याद रखिएगा

4 of 8
इसके अलावा पुजारा छक्कों के बजाय चौका लगाने में माहिर हैं। यही कारण हैं कि 29 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से कुल 285 चौके निकले और सिर्फ 4 छक्के।
विज्ञापन

मोहाली की जीत में पुजारा का एक अनोखा कारनामा याद रखिएगा

5 of 8
जबकि वनडे में तो चेतेश्वर पुजारा ने एक भी छक्का नहीं लगाया है। 5 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में उन्होंने सिर्फ 4 चौके लगाए हैं। लेकिन मोहाली टेस्ट में वह दूसरे ही रंग में नजर आए।
विज्ञापन

मोहाली की जीत में पुजारा का एक अनोखा कारनामा याद रखिएगा

6 of 8
मोहाली टेस्ट में जहां गेंदबाजों के आगे बल्लेबाजों की एक नहीं चल रही थी वहां चेतेश्वर पुजारा ने वह कर दिखाया जो एबी डीविलियर्स, विराट कोहली और फैफ डु प्लेसिस तक हिटर नहीं कर सके।

विज्ञापन

मोहाली की जीत में पुजारा का एक अनोखा कारनामा याद रखिएगा

7 of 8
इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 74 चौके लगे जबकि सिर्फ एक छक्का लगा। यह छक्का किसी और ने नहीं चेतेश्वर पुजारा ने लगाया।
विज्ञापन

मोहाली की जीत में पुजारा का एक अनोखा कारनामा याद रखिएगा

8 of 8
मोहाली टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में 6 चौके लगाकर 66 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 6 चौके और एक छक्के जड़कर 77 रन बनाए थे। भारत की शानदार जीत में अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ-साथ पुजारा की बल्लेबाजी भी अहम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें