पहले टी-20 मैच में श्रीलंका के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के बाद आज टीम इंडिया कप्तान धोनी के घर रांची में सम्मान के साथ-साथ सीरीज भी बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। मैच में कप्तान धोनी के अलावा युवराज सिंह पर भी खासा दबाव होगा जो पहले मैच में महज 10 रन पर आउट हो गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
2 of 7
टी-20 के सफलतम बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह ने 2 साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज से वापसी की थी और अंतिम मैच में शानदार बल्लेबाजी तक टीम की जीत में अपना योगदान भी दिया था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 10 रन पर आउट होने से वह एक मुकाम को हासिल करने से फिर चूक गए। उम्मीद है कि वह अब आज के मैच में उसे हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
3 of 7
युवराज सिंह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने की कतार में सबसे आगे खड़े हैं और अगर वह श्रीलंका के खिलाफ 17 रन बना लेते तो इस प्रारूप में एक हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हो जाते लेकिन वह सिर्फ 7 रन से दूर रह गए।
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
4 of 7
अब रांची का जेएससीए मैदान युवराज सिंह के इस मुकाम का गवाह बनने के लिए तैयार है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 44 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 39 पारियों में 993 रन बना चुके हैं। आईपीएल में वह पहले ही इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं। आईपीएल के 8 संस्करणों में उन्होंने 98 मैचों में 2099 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
5 of 7
जहां तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन बनाने का सवाल है तो अब तक 3 भारतीय बल्लेबाज एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ऐसा करने वाले शुरुआती 3 भारतीय बल्लेबाज हैं। रैना और रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक हजार रन के क्लब में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
6 of 7
टीम इंडिया की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है जिन्होंने 1215 रन बनाए हैं। उनके बाद सुरेश रैना ने 1073 और रोहित शर्मा ने 1010 रन बनाए हैं।
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
7 of 7
रांची के जेएससीए मैदान में शुक्रवार को जब भारत और श्रीलंका की टीमें मैदान पर खेलने उतरेंगी तो यह इस मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला होगा। रांची में भारत ने अब तकर तीन वनडे खेले हैं और किसी में उसे हार नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। अभी मैदान का आउटफील्ड पूरी तरह तैयार नहीं है, ऐसे में क्षेत्ररक्षकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।