पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के नाम यूं तो टेस्ट में ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज नहीं है लेकिन जो कुछ रिकॉर्ड उनके खाते में हैं वो बेहद दिलचस्प हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दोनों पारियों में शतक लगाए लेकिन एक मैच में सिद्धू के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए थे।
विज्ञापन
रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड
2 of 8
लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू का छक्कों का एक दूसरा रिकॉर्ड आज 10 दिसंबर को टूट ही गया। हालांकि यह रिकॉर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से नहीं टूटा। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने ड्यूडिन में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड
3 of 8
नवजोत सिंह सिद्धू के नाम टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1993 से लेकर 1997 के बीच 11 मैचों की 13 पारियों में 18 छक्के लगाने का कीर्तिमान रचा था।
रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड
4 of 8
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में महज 57 गेंदों में 75 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौकों के अलावा एक छक्का भी लगाया। इसी एक छक्के के सहारे उन्होंने सिद्धू का टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 18 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड
5 of 8
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 सालों के लंबे टेस्ट करियर में 11 मैचों की 19 पारियां खेलीं। उन्होंने 2005 से 2015 तक श्रीलंका के खिलाफ 19 छक्के लगाए। वह इस दौरान एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए। जबकि वह 3 बार शून्य पर भी आउट हुए।
विज्ञापन
रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड
6 of 8
ब्रैंडन मैकुलम ने भले ही नवजोत सिंह सिद्धू का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया हो लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ पारी खेलने का रिकॉर्ड अभी भी उनकी पहुंच से दूर है। यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड
7 of 8
वीरेंद्र सहवाग ने 2005-2010 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 99.83 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। जबकि ब्रैंडन मैकुलम ने 2005-2015 यानी 10 साल के करियर में श्रीलंका के खिलाफ 11 मैचों की 19 पारियों में 78.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। मैकुलम को सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी।
रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड
8 of 8
कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह मैच बेहद यादगार रहेगी क्योंकि वह लगातार टेस्ट मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने एबी डीविलियर्स के लगातार 98 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड की बराबरी की है।