वनडे हो या क्रिकेट की कोई अन्य विधा। हर खेल में अच्छी शुरुआत हमेशा अहम माना जाता है। पारी को अच्छी शुरुआत टीम के सलामी बल्लेबाज यानी ओपनर्स दिलाते हैं। आइए, जानते हैं क्रिकेट की दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन ओपनर्स के बारे में, जिन्होंने बेस्ट औसत के साथ 4 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
2 of 11
शुरुआत 10वें नंबर से करते हैं। इस नंबर पर हैं पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर जिन्होंने 220 पारियों में 39.98 की औसत से 8156 रह बनाए हैं। इस दौरान अनवर ने 20 शतक और 37 अर्धशतक भी लगाए।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
3 of 11
नौंवे नंबर पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज डेसमंड हेंस। हेंस ने अपने करियर में 237 मैचों में पारी की शुरुआत कराई और 41.37 की औसत से 8648 रह बनाए। इस बीच 17 शतक और 57 अर्धशतक भी उनके बल्ले के निकले।
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
4 of 11
आठवें पायदान पर आते हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली। गांगुली ने 236 मैचों में ओपनिंग करते हुए 9146 रन बनाए 41.57 की औसत से। इस बीच उन्होंने 19 शतक और 58 अर्धशतकीय पारियां भी खेली।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
5 of 11
टीम इंडिया के पूर्व कोच और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रहे गैरी कस्टर्न भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सातवें पायदान पर कायम कस्टर्न ने 175 वनडे पारियों में 41.80 की औसत से 6647 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 13 शतक और 45 अर्धशतक निकले।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
6 of 11
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मॉर्क वॉ ने 141 पारियों में 44.06 की औसत से 15 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 5729 रन बनाए।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
7 of 11
ऑस्ट्रेलिया के ही एक और ओपनर मैथ्यू हेडन जो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं ने 147 वनडे पारियों में 44.30 की औसत से 5892 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 10 शतक और 33 अर्धशतक निकले थे।
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
8 of 11
चौथे पायदान पर हैं वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज जिन्होंने 120 पारियों में 11 शतक और 31 अर्धशतकों की मदद से 4993 रन बनाए। बतौर ओपनर उनका औसत रहा 45.39।
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
9 of 11
तीसरे पायदान पर आते हैं श्रीलंका के ओपनर दिलशान तिलकरत्ने। तिलकरत्ने इस मामले में तीसरे पायदान पर हैं और उन्होंने 166 पारियों में 47.22 की औसत से शीर्ष तीन में जगह बनाई है। बतौर ओपनर तिलकरत्ने ने 7084 रन के लिए 21 शतक और 32 अर्धशतक ठोंके।
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
10 of 11
दूसरे पायदान पर हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर। उन्होंने रिकॉर्ड 340 मैचों में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की और 48.29 की औसत से 15310 रन बनाए। इस बीच उन्होंने रिकॉर्ड 45 शतक और 75 अर्धशतक जमाए हैं।
वनडे क्रिकेट के ऐसे 10 धाकड़ ओपनर्स जो औसत में रहे बेस्ट
11 of 11
बतौर वनडे ओपनर 4 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले पायदान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला। अमला दिलशान के अलावी इस लिस्ट में शामिल दूसरे एक्टीव खिलाड़ी हैं। उन्होंने 113 पारियों में 54.45 की औसत से 5718 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 20 शतक और 28 अर्धशतक लगे हैं।