क्रिकेट जगत से एक और बड़े क्रिकेटर की बैचलर लाइफ खत्म होने वाली है। हम यहां बात कर हरे हैं टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना की। रैना की शादी की खबर तब ही आ गई थी जब उन्होंने वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। उनके शतक लगाने के कुछ घंटे के अंदर ऐलान हो गया कि अप्रैल में उनकी शादी हो जाएगी।
विज्ञापन
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
2 of 19
टीम इंडिया के बैचलरों में सुरेश रैना कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं लेकिन वह 2 अप्रैल को वैवाहिक जीवन की शुरुआत मेरठ की बैंकर प्रियंका चौधरी के साथ करने जा रहे हैं। अभी रैना की शादी में वक्त है तब तक हम आपको पिछले 2 सालों के अंदर विवाह करने वाले क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
3 of 19
चेतेश्वर पुजारा, टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 13 फरवरी, 2013 को राजकोट में पूजा पाबरी के साथ अपनी वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी शुरू की है।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
4 of 19
आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी कर क्रिकेट जगत में पहचान बनाने वाले यूसुफ पठान ने 27 मार्च, 2013 को मुंबई डॉक्टर आफरीन के साथ निकाह पढ़ा। यूसुफ भारतीय टीम में भी लंबे समय तक रहे और कई शानदार पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
5 of 19
आईपीएल-6 की स्पॉट फिक्सिंग में नाम सामने आने के बाद उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया लेकिन उनकी बचपन की दोस्त नेहा सांबरी ने अपने प्यार के साथ साहसिक रूप से साथ देते हुए मुंबई में 2 जून, 2013 को शादी कर ली। शादी के वक्त अंकित जेल में बंद थे और उन्हें जमानत पर छोड़ा गया था।
विज्ञापन
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
6 of 19
तेज गेंदबाज और वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान करने वाले उमेश यादव ने दिल्ली की फैशन डिजाइनर तान्या वाधवा के साथ 29 मई, 20113 को शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात दिलचस्प रही दोनों आईपीएल की एक पार्टी में मिले और एक-दूसरे के हो गए।
विज्ञापन
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
7 of 19
क्रिकेट जगत के महानतम गेंदबाजों में शुमार पाकिस्तान के वसीम अकरम ने 2013 के मध्य में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड शेरेना थॉम्पसन के साथ लाहौर में निकाह कर लिया।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
8 of 19
टीम इंडिया के बल्लेबाज रहे और कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज मनोज तिवारी 18 जुलाई, 2013 को अपनी गर्लफ्रेंड सुष्मिता रॉय के साथ सात फेरे लेकर अपनी दूसरी पारी शुरू की।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
9 of 19
भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने भी 2013 में ही शादी की थी। अशोक भी बंगाल से आते हैं और उन्होंने 22 जुलाई, 2013 को हूगली में श्रेयसी रुद्र के साथ अपनी दांपत्य जीवन की शुरुआत की।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
10 of 19
टेस्ट क्रिकेटर और फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला ने नवंबर, 2013 में अनुभूति सिंह के साथ दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
11 of 19
पूर्व टेस्ट गेंदबाज एस श्रीसंत ने 12 दिसंबर, 2013 को केरल में गुरुवयूर श्रीकृष्ण मंदिर में भुवनेश्वरी कुमारी के साथ दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। भुवनेश्वरी जयपुर की एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और वह पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
12 of 19
तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी भी 2013 में परिणय सूत्र में बंध गए। उन्होंने 16 सितंबर को गर्लफ्रेंड प्रिया थालुर के साथ सात फेरे ले लिए। प्रिया चेन्नई में मॉडलिंग करती हैं, जबकि बालाजी भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करने के अलावा तमिलनाडु के लिए रणजी में खेलते हैं वह आईपीएल में भी कई टीमों से खेल चुके है।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
13 of 19
अपनी कप्तानी में लगातार 2 बार कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी दिलवाने वाले तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने 29 नवंबर, 2013 को सात फेरे लिए। उन्होंने बंगलुरू में दिल्ली की मॉडल रिचा के साथ विवाह किया।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
14 of 19
टीम इंडिया के सबसे शर्मीले क्रिकेटर कहे जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने 26 सितंबर, 2014 को राधिका संग विवाह रचा लिया। दोनों मुंबई के एक ही इलाके में रहते हैं और महाराष्ट्रीयन हैं।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
15 of 19
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 6 जून, 2014 अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। उन्होंने कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से निकाह पढ़ा।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
16 of 19
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और राजनेता इमरान खान ने साल की शुरुआत में एक और शादी कर ली। पत्रकार रेहाम खान के साथ उन्होंने निकाह पढ़ा। पहले वह शादी से इनकार कर रहे थे बाद में उसे स्वीकार कर लिया।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
17 of 19
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने 38 साल की उम्र में शादी की। उन्होंने पिछले साल 2014 के मध्य में स्कूली छात्रा 20 साल की रुबाब खान के साथ निकाह पढ़ा। अख्तर भी अपनी शादी की बात काफी समय तक छिपाते रहे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी शादी पर हामी भर दी।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
18 of 19
क्रिकेटर दिनेश कार्तिक भी इस साल के मध्य में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वह भारतीय खेल की लोकप्रिय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के साथ शादी करेंगे। दोनों की पिछले साल नवंबर में सगाई की थी।
शादी के मामले में रैना से बाजी मारने वाले ये क्रिकेटर
19 of 19
टीम इंडिया के वरिष्ठ खिलाड़ी बन चुके सुरेश रैना की शादी 3 अप्रैल को है, हालांकि उनके साथ के कई ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो इस मामले में उनसे बाजी मार ले गए।