स्पेन के अग्रणी फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने स्टार स्ट्राइकर लुईस सुआरेज के दो गोल की बदौलत शनिवार को खेले गए ला लीगा के एक मुकाबले में लास पाल्मास को 2-1 से पराजित कर दिया। इस जीत के बाद बार्सिलोना के छह मैचों से 15 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है।
विज्ञापन
बार्सिलोना की जीत, पर स्टार मेसी दो महीने के लिए हुए बाहर
2 of 5
बार्सिलोना की ओर से मैच के 25वें मिनट में गोल कर सुआरेज ने अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से गोल के लिए जोर-आजमाइश चलती रही। सुआरेज ने 54वें मिनट में दूसरा गोल कर बार्सिलोना की बढ़त को और मजबूत कर दिया।
विज्ञापन
बार्सिलोना की जीत, पर स्टार मेसी दो महीने के लिए हुए बाहर
3 of 5
इसके बाद स्टार खिलाड़ी जूनियर नेमार मैच के 66वें मिनट में पेनाल्टी चूक गए। पाल्मास की ओर से एकमात्र गोल मैच के 88वें मिनट में फॉरवर्ड जोनाथन विएरा ने किया।
बार्सिलोना की जीत, पर स्टार मेसी दो महीने के लिए हुए बाहर
4 of 5
बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी घुटने में चोट की वजह से आठ सप्ताह के लिए मैदान से दूर हो गए हैं। मेसी को यह चोट ला लीगा के तहत बार्सिलोना और लास पाल्मास के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले के दौरान लगी।
बार्सिलोना की जीत, पर स्टार मेसी दो महीने के लिए हुए बाहर
5 of 5
विपक्षी टीम के खिलाड़ी पेड्रो बिगास से टकराने की वजह से मेसी के बाएं घुटने का लिगामेंट क्षतिग्रस्त हो गया। चोट लगने के बाद 28 वर्षीय मेसी का टेस्ट किया गया जिसमें मेसी के इंटरनल कोलाट्रल लिगामेंट क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की गई। इसके ठीक होने में कम से कम दो महीने का समय लगेगा।