एशेज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर शिंकजा कस लिया है। कंगारू टीम अब अपने कप्तान माइकल क्लार्क को यादगार विदाई देने की तैयारी में हैं। मेजबान इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 206 रन पर 6 विकेट गंवा दिए है।
विज्ञापन
माइकल क्लार्क को यादगार विदाई देने को तैयार ऑस्ट्रेलियाई
2 of 9
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के तहत जारी पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को फॉलोआन खेलने पर मजबूर किया। फॉलोओन खेल रही मेजबान टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड को पारी की हार से बचने के लिए अब भी 129 रनों की जरूरत है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
माइकल क्लार्क को यादगार विदाई देने को तैयार ऑस्ट्रेलियाई
3 of 9
फॉलोआन खेलते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 203 रन बना लिए थे। जोस बटलर 33 रन और मार्क वुड (शून्य) नाबाद लौटे।
माइकल क्लार्क को यादगार विदाई देने को तैयार ऑस्ट्रेलियाई
4 of 9
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने उपकप्तान स्टीवन स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत पहली पारी मे 481 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड पहली पारी में 149 पर ऑलआउट हो गई थी।
विज्ञापन
माइकल क्लार्क को यादगार विदाई देने को तैयार ऑस्ट्रेलियाई
5 of 9
ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास अपने कप्तान माइकल क्लार्क को जीत का तोहफा देने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
माइकल क्लार्क को यादगार विदाई देने को तैयार ऑस्ट्रेलियाई
6 of 9
इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज एडम लिथ 19 रन के कुल योग पर चलते बने। लिथ को पीटर सिडल ने 10 रन के निजी योग पर क्लार्क के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
माइकल क्लार्क को यादगार विदाई देने को तैयार ऑस्ट्रेलियाई
7 of 9
टीम के स्टार बल्लेबाज इयान बेल कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बेल को मिचेल मार्श ने क्लार्क के हाथों कैच कराया।
माइकल क्लार्क को यादगार विदाई देने को तैयार ऑस्ट्रेलियाई
8 of 9
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी में नंबर वन पर चल रहे जोए रूट 11 रन बनाकर आउट हुए। रूट को मिचेल जॉनसन ने अपना शिकार बनाया। जॉनी बेयरस्टो को 26 रन के निजी योग पर स्पिनर नेथन लियोन ने एडम वोग्स के हाथों कैच करवाया।
माइकल क्लार्क को यादगार विदाई देने को तैयार ऑस्ट्रेलियाई
9 of 9
बेन स्टोक्स को शून्य के निजी योग पर लियोन की गेंद पर क्लार्क ने लपका। कप्तान एलिस्टर कुक ने विकेट पर ठहरने के भरसक प्रयास किए लेकिन वह भी 85 रन बनाकर चलते बने।