फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

विज्ञापन
1 of 11
5 बार एशिया कप जीत चुकी टीम इंडिया इस बार भी खिताब के प्रबल दावेदारों में है। इस बार एशिया कप वनडे के बजाए टी-20 के फॉरमेट में खेला जाएगा, इसलिए यह मुकाबला दुनिया की नंबर वन टीम के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि बांग्लादेश पहुंच चुकी धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम मैदान पर उतरने को तैयार है।

Trending Videos
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

2 of 11
टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी खिताब के रेस में हैं। हालांकि इन दोनों टीमों का हाल का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस साल श्रीलंका अपने दोनों टी-20 सीरीज हार चुकी है तो पाक भी पिछली सीरीज गंवा चुका है। भारत एशिया कप से पहले पिछले 20 दिनों के अंदर 2 टी-20 सीरीज जीत चुका है। बावजूद इसके टीम इंडिया की खिताब की राह आसान नहीं है।
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

3 of 11
पहली बार खेले जा रहे 20-20 ओवरों के एशिया कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया को खिताबी सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। भारत के अलावा पाक, श्रीलंका और मेजबान बांग्लादेश की टीमें हैं जो उसे कड़ी चुनौती देंगी। भारत की राह में ये 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो उसके लिए मुसीबत बन सकते हैं।

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

4 of 11
शुरुआत, बांग्लादेश के 20 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से करते हैं जिन्होंने एक साल पहले टीम इंडिया के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत की और उस सीरीज के पहले दो मैच में 5 और 6 विकेट झटक लिए थे। टी-20 में वह पहली बार भारत के सामने होंगे और भारतीय खिलाड़ी पिछली बार के उनके खेल को नहीं भुले होंगे। टी-20 में 7 मैचों से 10 विकेट निकाल चुके हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

5 of 11
पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी भी भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। वह कप्तान के साथ-साथ धाकड़ ऑलराउंडर भी हैं। मध्य क्रम में वह छोटी सी लेकिन विस्फोटक पारी खेलने में माहिर हैं। साथ ही गेंदबाजी में वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। 90 मैचों से 91 विकेट लेकर वह अपनी टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज भी बने हुए हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

6 of 11
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। वह पाक सुपर लीग (पीएसएल) में पिछले 7 मैचों से 12 विकेट झटक चुके हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी आज भी सभी को याद होगी। वह चतुर गेंदबाज के साथ-साथ फॉर्म में हैं और टीम इंडिया को उनसे बचने के लिए खास योजना बनानी होगी। 15 टी-20 मैचों से उनके खाते में 16 विकेट दर्ज हैं। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

7 of 11
बांग्लादेश के 28 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकर रहीम विकेट के पीछे जितने चपल हैं उतने ही वह बल्लेबाजी में भी हैं। भारत के खिलाफ खेले 2 टी-20 मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं लेकिन वे एक खतरनाक बल्लेबाज के रुप में आंके जाते हैं। स्ट्राइक रेट भी 120 से ज्यादा का है।

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

8 of 11
भारत के सामने उमर अकमल भी एक बड़ी बाधा बन सकते हैं। वह तूफानी बल्लेबाजी करने में माहिर हैं और हाल में वह उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली हैं। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लगातार 3 फिफ्टी ठोंकने के साथ ही पिछली 10 टी-20 पारियों में 93 रनों के साथ 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिहाज से वह गजब के फॉर्म में हैं।

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

9 of 11
24 साल के दुबले-पतले और 6 फुट के लंबे श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुशामंता चमीरा टीम इंडिया के लिए एक चुनौती बन सकते हैं। अपने अनोखे अंदाज से 140 की स्पीड से गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को मुसीबत में डालने की क्षमता रखते हैं। हाल में हुई टी-20 सीरीज में उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खूब छकाया था। इस सीरीज में उन्होंने 3 मैचों से 5 विकेट झटके थे।

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

10 of 11
भारत के खिलाफ श्रीलंका के तेज गेंदबाज थिषारा परेरा ने हाल में भारत के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में हैट्रिक लगाई थी। सीमित ओवरों के मुकाबले के विशेषज्ञ खिलाड़ी हैं और उनके पास इसका काफी अनुभव है। साथ ही स्लॉग ओवरों में बल्लेबाजी भी तेजी से करते हैं। उनका स्ट्राइक रेट 150 के करीब है।
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा

11 of 11
सानिया मिर्जा के पति और पूर्व कप्तान शोएब मलिक इस समय सीमित ओवरों के मुकाबले ही खेल रहे हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने पिछले 7 मैचों में दहाई का स्कोर किया है साथ ही 75 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली है। उनके टी-20 करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी ( नाबाद 57 रन) भारत के ही खिलाफ है जो उन्होंने 2012 में बंगलुरू में खेली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें