फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार

विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड ने जिस खास पल का एक-दो नहीं बल्कि 79 साल तक लंबा इंतजार किया वो अब जाकर खत्म हुआ। आखिरकार इंग्लैंड की टीम अब चैंपियन बन गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार

2 of 6
इंग्लैंड ने 79 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार डेविस कप पर कब्जा जमा लिया है। इंग्लिश टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 3-1 से हराकर अजेय बढ़त बनाने के साथ ही खिताब भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार

3 of 6
इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक जीत में उसने नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का बड़ा योगदान रहा। 5 मैचों के फाइनल में 2-1 की बढ़त लेने के बाद रिवर्स सिंगल्स के पहले मुकाबले में टीम के शीर्ष खिलाड़ी एंडी मरे ने डेविड गोफिन को 6-3, 7-5, 6-3 से हरा दिया। इसके साथ ही टीम को 3-1 की अजेय बढ़त मिल गई और खिताब जीत लिया।

इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार

4 of 6
इंग्लैंड ने फाइनल में पहुंचने से पहले कई बड़ी टीमों को हराया था। बेल्जियम से पहले अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को धूल चटाई थी।
विज्ञापन

इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार

5 of 6
एंडी मरे इस जीत के साथ ही डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में 1981 के बाद से लगातार 8 जीत हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जॉन मैकनरो और मैट विलेंडर भी ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार

6 of 6
ओपन युग के बाद एंडी मरे दुनिया के ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने विंबल्डन में सिंगल्स खिताब, ओलंपिक में सिंगल्स गोल्ड मेडल और डेविस कप का खिताब जीते हैं। मरे के पहले यह कारनामा आंद्रे आगासी और राफेल नदाल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें