अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के नए भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। छोटे से टेस्ट करियर में उनका नाम एक बेहद शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड है कि टेस्ट में अपनी 6 बेस्ट पारियां 6 अलग-अलग देशों में खेली है।
विज्ञापन
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
2 of 12
अजिंक्य रहाणे आज की तारीख में भारतीय टीम के नियमित बल्लेबाज बन गए हैं। अपने छोटे से टेस्ट करियर में उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि उनके करियर की 6 सर्वश्रेष्ठ पारी 6 अलग-अलग देशों में खेली है जिसमें एक भी भारत में नहीं खेली गई है।
विज्ञापन
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
3 of 12
अजिंक्य रहाणे की छवि टीम में नए संकटमोचक के रूप में हो गई हैं। उन्होंने कई बार टीम को संकट से बाहर निकाला है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में चोटों से जूझ रही टीम के लिए दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया और जीत का द्वार खोल दिया। दूसरे मैच में जब टीम के पास जब कोई ऑप्शन नहीं था तो वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। हालांकि पहली बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी को आए और 4 रन पर आउट हो गए, फिर इसके बाद शतक ठोंक दिया।
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
4 of 12
कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक जमाया जो उनके करियर का चौथा शतक है। उन्होंने मार्च 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने सारे मैच विदेशी धरती पर खेले हैं। भारत में उन्होंने सिर्फ एक मैच ही खेला है।
विज्ञापन
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
5 of 12
अजिंक्य रहाणे के बल्ले से पहला टेस्ट शतक उनके पांचवें मैच से आया जो उन्होंने फरवरी 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विलिंगटन में लगाया था। उस समय 118 रन बनाए थे।
विज्ञापन
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
6 of 12
अपने 17 टेस्ट मैचों के करियर में अजिंक्य रहाणे दो बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। वह अपने तीसरे ही टेस्ट में शतक के करीब पहुंच गए थे लेकिन डरबन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 96 रन बनाकर आउट हो गए। फिर इसी साल वह फातुल्लाह में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 98 रन बनाने के बाद शतक से रह गए थे।
विज्ञापन
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
7 of 12
अजिंक्य रहाणे के करियर में 4 शतक और 2 अर्धशतक (नर्वस नाइंटीज) जो उनकी अब तक की 6 बेस्ट पारियां हैं लेकिन ये सभी पारियां न सिर्फ 6 अलग-अलग मैदानों पर खेली गई बलि्क 6 अलग-अलग देशों में भी खेली गई।
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
8 of 12
युवा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 4 शतक 147 (मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया), 126 (कोलंबो, श्रीलंका), 118 (विलिंगटन, न्यूजीलैंड) और 103 (लॉडर्स, इंग्लैंड) लगाए हैं। यानी 4 शतक और 4 विपक्षी टीम और 4 अलग मैदान।
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
9 of 12
4 शतकों के अलावा रहाणे दो बार नर्वस नाइंटीज भी हुए। दिसंबर, 2013 में वह डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 96 रन बनाकर आउट हुए। फिर जून, 2015 में फातुल्लाह में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 98 रन बनाए।
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
10 of 12
अजिंक्य रहाणे मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं और 5 से 7वें नंबर के बीच बल्लेबाजी के लिए उतरते रहे हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वह पहली बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। तीसरे नंबर पर दूसरे ही प्रयास में शानदार शतक ठोंक दिया।
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
11 of 12
अजिंक्य रहाणे टेस्ट मैच की 4 पारियों में पहली 3 पारियों में शतक जमाने में कामयाब रहे, लेकिन वह चौथे पारी में शतक नहीं लगा पाए हैं। इस नंबर पर उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 52 रनों की है जो उन्होंने 27 जुलाई, 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
'अद्भुत' रिकॉर्ड रहाणे के नाम, टेस्ट में 6 बेस्ट पारी और 6 देशों में
12 of 12
अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के साथ 6 देशों का दौरा कर लिया है। हालांकि वह टीम के साथ टेस्ट खेलने के लिए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के अलावा पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गए हैं। सो इन 3 देशों में भी उनके टेस्ट शतक का इंतजार है।