फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहाणे की पहली सेंचुरी में 'चौकों' का कमाल, छुए तीन मुकाम

विज्ञापन
1 of 8
अजिंक्य रहाणे जिस समय बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए उस समय टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी क्योंकि उसके 3 विकेट महज 66 रन पर गिर गए थे। ऐसे रहाणे से उम्मीद थी कि वो इस बार बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपने देश में नाकामी का सिलसिला खत्म कर देंगे।
विज्ञापन

रहाणे की पहली सेंचुरी में 'चौकों' का कमाल, छुए तीन मुकाम

2 of 8
दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का टेस्ट में भारत में अब तक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्होंने मार्च, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। लेकिन तब वह कुछ खास नहीं कर सके थे और पहली पारी में 7 तथा दूसरी पारी में एक रन ही बना पाए थे।
विज्ञापन

रहाणे की पहली सेंचुरी में 'चौकों' का कमाल, छुए तीन मुकाम

3 of 8
टेस्ट करियर शुरू करने के करीब ढाई साल बाद अजिंक्य रहाणे एक बार फिर कोटला में टेस्ट मैच खेलने आए। इस मैदान पर अपने पहले टेस्ट मैच की नाकामी और भारत में लगातार फ्लॉप शो को खत्म करते हुए शानदार शतक ही जमा दिया। भारत की सरजमीं पर टेस्ट में रहाणे की यह पहली सेंचुरी है।

रहाणे की पहली सेंचुरी में 'चौकों' का कमाल, छुए तीन मुकाम

4 of 8
अजिंक्य रहाणे की यह शतकीय पारी कई लिहाज से बेहद खास रही। साथ ही उनके इस शतक में चौके का योगदान भी खूब रहा। उन्होंने चौके के साथ ही भारत में अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी पूरी की। कोटला में अपने पहले मैच में 8 रन बनाने वाले रहाणे ने दूसरे मैच में शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन

रहाणे की पहली सेंचुरी में 'चौकों' का कमाल, छुए तीन मुकाम

5 of 8
इस बल्लेबाज ने चौके के साथ फिफ्टी पूरा करने के बाद चौके से ही शतक भी पूरा किया। यह उनके करियर का पांचवां और भारत में पहला शतक भी रहा। साथ ही वह इस सीरीज में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।
विज्ञापन

रहाणे की पहली सेंचुरी में 'चौकों' का कमाल, छुए तीन मुकाम

6 of 8
रहाणे ने चौके के साथ अपनी इस शतकीय पारी को और भी खास बनाया। भारतीय पारी के 102वें ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे ने चौका मारकर आर अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए अपनी साझेदारी को 89 रनों तक पहुंचा दिया जो 4 मैचों की इस सीरीज में किसी भी टीम की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
विज्ञापन

रहाणे की पहली सेंचुरी में 'चौकों' का कमाल, छुए तीन मुकाम

7 of 8
हालांकि अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन की यह जोड़ी 98 रन पर टूट गई। अगर यह जोड़ी दो रन और जोड़ लेती तो इस सीरीज में यह पहली शतकीय साझेदारी हो जाती। 127 रन के स्कोर पर रहाणे का विकेट डेन पिड्ट ने लिया।
विज्ञापन

रहाणे की पहली सेंचुरी में 'चौकों' का कमाल, छुए तीन मुकाम

8 of 8
सीरीज के पहले 3 मैचों की 4 पारियों में रहाणे ने 15, 2, 13, 9 रन बनाए थे। दूसरा मैच बारिश से धुल गया था जिस कारण भारतीय टीम को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। लेकिन अंत भला तो सब भला, उन्होंने दिल्ली में शतक के साथ कई रिकॉर्ड भी बना लिए। वह इस सीरीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 215 गेंदें खेली। इससे पहले अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला ने 167 गेंदें खेली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें