फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 10
टेस्ट क्रिकेट आराम से खेलने का क्रिकेट होता है क्योंकि यह 5 दिन खेला जाता है और बल्लेबाजों को पिच पर खेलने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। ऐसे में अगर कोई बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटता है तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा।
विज्ञापन

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

2 of 10
क्या आप जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन आउट होने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है जो अपने 168 टेस्‍ट मैचों में 15 बार रन आउट हुए। इसके बाद दूसरे नंबर पर हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़।
विज्ञापन

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

3 of 10
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वह 13 बार रन  आउट हुए। तीसरे स्‍थान पर एक बार फिर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का नाम है। उस क्रिकेटर का नाम है एलन बॉर्डर जो 12 बार रन आउट हुए।

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

4 of 10
लेकिन क्रिकेट के खेल में हर बल्लेबाज कभी न कभी तो रन आउट हुआ ही होगा। अब हम आपको ऐसे एक बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्ट क्रिकेट में करीब नौ साल बाद रन आउट हुआ।
विज्ञापन

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

5 of 10
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान जो इस समय श्रीलंका में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं और यह मैच उनके करियर का 101वां टेस्ट मैच है। हालांकि वह अपने इस मैच को बड़ी पारी खेलकर यादगार बनाने में नाकाम रहे और वह पहली पारी में असफल रहे। लेकिन नौ साल बाद रन आउट होकर इसे खुद के लिए यादगार बना ही दिया।
विज्ञापन

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

6 of 10
यूनिस खान जहां टेस्ट क्रिकेट में नौ साल बाद रन आउट हुए, वहीं वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में चार साल बाद पहली बार रन आउट हुए हैं।
विज्ञापन

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

7 of 10
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान इस टेस्ट मैच से नौ साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान रन आउट हुए थे। वह मैच खेला गया 2006 में कराची में कैरेबियाई टीम के खिलाफ।

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

8 of 10
यूनिस खान इस पारी में महज 3 रन ही बना पाए लेकिन इस छोटी सी पारी में उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बना दिया। वह श्रीलंका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाक बल्लेबाज बन गए। वह श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर अब तक 1001 रन बना चुके हैं।

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

9 of 10
श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में पहले पायदान पर हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 1155 रन बनाए हैं और वह यूनिस के अलावा इस धरती पर एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दो बल्लेबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन

चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज

10 of 10
पल्लेकल में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम 278 रन पर आउट हो गई। जब‌कि इससे पहले लगातार 7 टेस्ट मैचों की पहली पारी में श्रीलंका ने अपने घर में पाक के खिलाफ 300 से ज्यादा का स्कोर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें