फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

विज्ञापन
1 of 11
भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 को मुंबई में खेले गए वनडे मैच में कहने को तो कुल 3 शतक लगे लेकिन इसके अलावा भी एक और शतक है जो टीम इंडिया की ओर से लगा था। उस मैच में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी थे तेज गेंजबाज भुवनेश्वर कुमार। भुवनेश्वर ने 10 ओवर में सौ से ज्यादा रन लुटा दिए।
विज्ञापन

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

2 of 11
भारतीय तेज गेंजबाज भुवनेश्वर कुमार वनडे गेंदबाजी में शतक लगाने वाले चुनिंदा गेंदबाजों में हैं। एक तरह से भुवी को भी वनडे से रन लुटाने के नाम से सबसे बदनाम गेंदबाजों की श्रेणी में रखा जा सकता है लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो वह उनकी इकोनॉमी बहुत अच्छी है। वह दिन उनका नहीं था और 100 से ज्यादा रन लुटा दिए।
विज्ञापन

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

3 of 11
आइए, जानते हैं वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक दिन के 9 सबसे 'बदनाम' यानी महंगे गेंदबाजों के बारे में। वनडे में 9 सबसे महंगे गेंदबाजों में नौंवें नंबर पर महान फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने 12 फरवरी, 2006 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 99 रन लुटाए थे वह एक रन से अपने अनचाहे शतक से बच जरूर गए थे।

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

4 of 11
वनडे में एक दिन के 9 सबसे 'बदनाम' यानी महंगे गेंदबाजों की सूची में आठवें नबंर पर हैं अफगानिस्तान के दवलत जरदान। जरदान ने 4 मार्च, 2015 को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 101 रन लुटाए थे। हालांकि शुरुआत में वह एक ओवर मेडन भी डालने में कामयाब भी रहे।
विज्ञापन

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

5 of 11
वनडे में एक दिन के 9 सबसे 'बदनाम' यानी महंगे गेंदबाजों की सूची में सातवें नबंर पर हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज विनय कुमार। विनय ने यह अनचाहा रिकॉर्ड 2 नवंबर, 2013 को अपने ही घर में बंगलूरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया। उन्होंने 9 ओवर में 102 रन लुटाए और एक विकेट भी झटके थे।
विज्ञापन

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

6 of 11
एकदिवसीय क्रिकेट में एक दिन के 9 सबसे 'बदनाम' यानी महंगे गेंदबाजों की सूची में छठे पायदान पर आते हैं वेस्टइंडीड के कप्तान जेसन होल्डर जिन्होंने 27 फरवरी, 2015 को सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 104 रन दिए जबकि इस मैच में 2 मेडन भी डाले थे।
विज्ञापन

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

7 of 11
महंगे गेंदबाजों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं जिम्बाव्वे के गेंदबाज ब्रायन विटोरी। इस गेंदबाज ने 9 फरवरी, 2012 को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 ओवर में 105 रन लुटाए थे।

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

8 of 11
वनडे में एक दिन के 9 सबसे 'बदनाम' यानी महंगे गेंदबाजों की सूची में चौथे नबंर पर हैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी। टीम इंडिया ने क्राइस्टचर्च में साउदी की क्लास लगाते हुए 10 ओवर में 105 रन कूट लिए। यह मैच खेला गया 8 मार्च, 2009 को।

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

9 of 11
वनडे में एक दिन के 9 सबसे 'बदनाम' यानी महंगे गेंदबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के मार्टिन स्नेडेन। स्नेडेन ने 9 जून, 1983 को ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 105 रन लुटाए थे। वनडे क्रिकेट में रन लुटाने के मामले में शतक लगाने वाले वे पहले गेंदबाज बने थे। हालांकि उस समय एक गेंदबाज 12 ओवर डाला करता था।

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

10 of 11
एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे महंगे गेंदबाजों की सूची में दूसरे नबंर पर हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार। भुवनेश्वर ने इसी साल 25 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 106 रन दे डाले। हालांकि वह विकेट लेने में कामयाब रहे। शुरुआती 8 ओवर तक ठीक था लेकिन अंतिम 2 ओवरों ने उनके रिकॉर्ड को खराब कर दिया।
विज्ञापन

दिन खराब रहा और बन गए वनडे के सबसे महंगे गेंदबाज

11 of 11
अब बात करते हैं वनडे में एक दिन के सबसे 'बदनाम' यानी महंगे गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर बने हुए गेंदबाज की। ऑस्ट्रेलिया के मिक लुइस ने 12 मार्च, 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में 10 ओवर में 113 रन लुटाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यह ऐतिहासिक मैच रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें