फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

Fri, 27 Jun 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
फीफा वर्ल्ड कप के लीग चरण के मुकाबले अब खत्म हो चुके हैं। वर्ल्ड कप खिताब के अलावा एक और बड़ा पुरस्कार है जिस पर सभी की नजर होती है और वह गोल्डन बूट।
विज्ञापन

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

2 of 11
गोल्डन बूट के लिए अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनल मेस्सी और ब्राजील के नेमार समेत 9 ऐसे फुटबॉलर हैं जिनके बीच इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए संघर्ष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

3 of 11
गोल्डन बूट पुरस्कार उस फुटबॉलर को दिया जाता है जिसने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागे हों। हालांकि इस बार गोल्डन बूट के लिए संघर्ष काफी कड़ा दिख रहा है।

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

4 of 11
जर्मनी के अनुभवी स्ट्राइकर थॉमस मुलर अपनी टीम के अंतिम लीग मैच में अमेरिका के खिलाफ एक गोल दागकर गोल्डन बूट के दावेदारों में सबसे आगे आ गए हैं। पुर्तगाल के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक गोल बनाने वाले मुलर ने तीसरे मैच में अमेरिका के ‌खिलाफ एक गोल कर वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 4 कर दी।
विज्ञापन

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

5 of 11
नेमार मेजबान ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर हैं और उन्होंने अपनी टीम के तीनों ग्रुप मैचों में हिस्सा लिया है और अब तक वह 4 गोल दाग चुके हैं। नेमार ने क्रोएशिया के खिलाफ 2 गोल और कैमरून के खिलाफ 2 गोल दागे। जबकि एक मैच में गोल नहीं कर सके।
विज्ञापन

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

6 of 11
अर्जेंटीना के सुपर स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी भी 4 गोल के साथ गोल्डन बूट के दावेदारों में शुमार हो गए हैं। मेस्सी ने ग्रुप चरण के तीनों मुकाबले में गोल करने का कारनामा किया है। बोस्निया और ईरान के खिलाफ 1-1 गोल दागने के बाद नाइजीरिया के खिलाफ 2 गोल किए।
विज्ञापन

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

7 of 11
इक्वेडोर के ईनर वैलेंसिया ने वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती 2 मैचों में 3 गोल किए हैं। स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच में इक्वेडोर की टीम 2-1 से हार गई थी। इस मैच में इक्वेडोर की ओर से एकमात्र गोल वैलेंसिया ने ही दागा था। होंडुरास के खिलाफ मैच में इक्वेडोर की ओर से हुए 3 गोल में से 2 गोल वैलेंसिया ने ही दागे।

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

8 of 11
पूर्व चैंपियन फ्रांस के स्ट्राइकर करीम बेन्जमा भी गोल्डन बूट के दावेदारों में शामिल हैं। उन्होंने 3 मैचों से 3 गोल दागे हैं। होंडुरास के विरुद्ध उन्होंने 3 में से 2 गोल मारे, जबकि स्विट्जरलैंड के खिलाफ उन्होंने 5 में से एक गोल मारे। हालांक‌ि इक्वाडोर के मैच में वह गोल नहीं कर सके थे।

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

9 of 11
नीदरलैंड्स ने शुरुआती मैच में ही चैंपियन स्पेन को 5-1 से रौंद दिया था। इस मैच में रॉबेन ने 2 गोल दागे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी उन्होंने एक गोल मारे। जबकि चिली के खिलाफ मैच में 2-0 से मिली जीत में वे एक भी गोल नहीं मार पाए।

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

10 of 11
आर्येन रॉबेन के साथी खिलाड़ी और नीदरलैंड्स के ही रॉबिन वैन पर्सी ने दो मैचों से 3 गोल दागे हैं। चिली के खिलाफ मैच में पर्सी 2 पीला कार्ड मिलने के कारण नहीं खेल पाए थे। स्पेन के खिलाफ मैच में रॉबेन के अलावा पर्सी ने भी 2 गोल मारे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक गोल दागा था।
विज्ञापन

मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष

11 of 11
कोलंबिया के जेम्स रोड्रिग्स भी तीन गोल के साथ इस रेस में शामिल ‌हैं। रोड्रिग्स ने ग्रुप चरण के तीनों मैच में एक-एक गोल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें