फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

विज्ञापन
1 of 15
क्रिकेट या फिर कोई अन्य खेल, फिटनेस काफी अहम रोल निभाता है। और इसी फिटनेस के कारण ही खिलाड़ी अपने करियर को आगे बढ़ा पाते हैं। एंड्रयू फ्लिंटॉफ और रेयान हैरिस जैसे ढेरों शानदार खिलाड़ियों को अपने खराब फिटनेस के कारण समय से पहले ही क्रिकेट छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

2 of 15
विस्फोटक बल्लेबाज और अजीबोगरीब शॉट खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने 17 दिसबंर, 2004 को अपना पहला टेस्ट मैच खेला और तक से लेकर अब तक वह टीम से लगातार जुड़े रहे। लेकिन वह बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में नहीं खेल सके और इसके साथ ही लगातार टेस्‍ट मैच खेलने का 11 साल का पुराना सिलसिला यहीं पर थम गया।
विज्ञापन

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

3 of 15
टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद लगातार टीम में बने रहना और मैच में उतरते रह‌ना अपने आप में एक महान उपलब्धि है। कुछ बड़े खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने करियर में टीम के लिए लगातार टेस्ट मैच खेलने का कारनामा कर दिखाया। आइए, जानते हैं 9 उन महान क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने लगातार 90 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया जो वह फिटनेस के दम पर टीम में बने रहे।

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

4 of 15
बिना रुके बिना थके, 90 से ज्यादा लगातार टेस्ट मैच खेलने के मामले में नौंवें स्‍थान पर हैं श्रीलंका के महेला जयवर्धने। जयवर्धने ने 8 नवंबर, 2002 से लेकर 3 जनवरी 2013 तक लगातार 93 टेस्ट मैच खेले हैं।
विज्ञापन

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

5 of 15
आठवें स्‍थान पर टीम इंडिया के महान बल्लेबाज राहुल द्रव‌िड़ हैं जिन्होंने 20 जून 1996 से लेकर 10 दिसंबर 2005 तक लगातार 93 मैच खेले हैं।
विज्ञापन

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

6 of 15
सातवें पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के वर्तमान कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम। मैकुलम ने 10 मार्च 2004 से लेकर 29 मई 2015 तक लगातार 94 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। और उनका यह रिकॉर्ड आगे बढ़ सकता है क्योंकि वह अभी भी सक्रिय क्रिकेट खेल रहे हैं।
विज्ञापन

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

7 of 15
छठे नंबर पर नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का। महान आलराउंडरों में शुमार गिलक्रिस्ट ने 5 नवंबर 1999 से लेकर 24 जनवरी 2008 तक बिना रुके 96 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

8 of 15
दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं ‌जिन्होंने 90 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। 17 दिसंबर 2004 से लेकर 2 जनवरी 2015 तक लगातार 98 टेस्ट खेलने का कारनामा किया है।

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

9 of 15
अब बात करते हैं उन क्रिकेटरों की जिन्होंने लगातार टेस्ट मैच खेलने के मामले में शतक लगाया है। इस मामले में सबसे पहले यह कारनामा किया था महान बल्लेबाज लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने।

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

10 of 15
सुनील गावस्कर दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगातार टेस्ट मैच खेलने के मामले में शतक लगाया है। उन्होंने बिना रुके 106 टेस्ट मैच खेले हैं। सनी ने यह उपलब्धि 23 जनवरी 1975 से 3 फरवरी 1987 तक लगातार 106 टेस्ट मैच खेले। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

11 of 15
मार्क वॉ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज रहे ‌हैं और उन्होंने 3 जून 1993 से लेकर 19 अक्टूबर 2002 तक लगातार 107 मैच खेलने का कारनामा किया था। लगातार टेस्ट मैच खेलने के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं।

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

12 of 15
इंग्लैंड को भले ही लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों बड़े हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसके कप्तान एलिस्टर कुक का लगातार टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड कायम हैं। वह अब तक 114 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 11 मई 2006 को भारत के खिलाफ अपना टेस्ट करियर शुरू किया था।

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

13 of 15
लगातार टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर के नाम दर्ज है। उन्होंने सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड 106 टेस्ट मैच के ‌रिकॉर्ड को तोड़ा।

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

14 of 15
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने 10 मार्च 1979 को अपना टेस्ट करियर शुरू किया था और 25 मार्च 1994 तक लगातार टेस्‍ट मैच खेलते रहे। यानी कि वह लगातार 16 सालों तक टीम के साथ बने रहे और इस दौरान लगातार 153 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। यह ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद ही टूटे।
विज्ञापन

ये रहे क्रिकेट के 'नवरत्न', जानिए इनमें क्या है खास!

15 of 15
इन महान 9 क्रिकेटरों में सभी पूर्ण रूप से बल्लेबाज रहे हैं और अपने करियर में काफी सफल रहे हैं। इन 9 क्रिकेटरों में 7 तो संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ 3 ही अब क्रिकेट खेल रहे हैं। एबी डीविलियर्स का लगातार टेस्ट मैच खेलने का सिलसिला टूट चुका है लेकिन ब्रैंडन मैकुलम और एलिस्टर कु‌क का लगातार टेस्ट मैच खेलने का सिलसिला बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें