फीफा वर्ल्ड कप में कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं। अर्जेंटीना और जर्मनी ने फाइनल तक का सफर तय किया। आइए, जानते हैं टूर्नामेंट के वो 9 जबर्दस्त मुकाबले कौन से हैं।
विज्ञापन
9 ऐसे दिलचस्प मुकाबले, जिसने बढ़ाए 'ब्लड प्रेशर'
2 of 10
वर्ल्ड कप का यह पहला ही मुकाबला था, जिसमें पिछली बार की चैंपियन स्पेन और उपविजेता नीदरलैंड्स आमने-सामने थी। डच टीम ने सभी को चौंकाते हुए स्पेन को 5-1 से हराकर उलटफेर कर दिया।
विज्ञापन
9 ऐसे दिलचस्प मुकाबले, जिसने बढ़ाए 'ब्लड प्रेशर'
3 of 10
वर्ल्ड कप दूसरा सबसे बड़ा उलटफेर फिर स्पेन को ही देखना पड़ा। 19 जून को खेले गए मुकाबले में चिली ने स्पेनिश किले में सेंध लगाते हुए 2-0 से मैच जीत लिया। वहीं इस हार के साथ ही स्पेन टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।
9 ऐसे दिलचस्प मुकाबले, जिसने बढ़ाए 'ब्लड प्रेशर'
4 of 10
ग्रुप चरण के मुकाबले में पूर्व चैंपियन इटली को भी उलटफेर का मुंह देखना पड़ा। कोस्टा रिका ने चमत्कारिक खेल दिखाते हुए इटली को 0-1 से हरा दिया। इटली एक भी गोल नहीं कर सका।
विज्ञापन
9 ऐसे दिलचस्प मुकाबले, जिसने बढ़ाए 'ब्लड प्रेशर'
5 of 10
टूर्नामेंट के ग्रुप-जी का पहला मुकाबला 16 जून को जर्मनी और पुर्तगाल के बीच खेला गया। जिसमें स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाली टीम बेदम साबित हुई और जर्मनी के हाथों 0-4 से मैच हार गई।
विज्ञापन
9 ऐसे दिलचस्प मुकाबले, जिसने बढ़ाए 'ब्लड प्रेशर'
6 of 10
प्री-क्वार्टर फाइनल चरण में ब्राजील और चिली चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने थी। अतिरिक्त समय तक चले मुकाबले में दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थी। लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में ब्राजील ने 3-2 से गजब की जीत हासिल की।
विज्ञापन
9 ऐसे दिलचस्प मुकाबले, जिसने बढ़ाए 'ब्लड प्रेशर'
7 of 10
क्वार्टर फाइनल में दो पूर्व चैंपियन और यूरोपीय फुटबॉल के पावर हाउस फ्रांस और जर्मनी के बीच मुकाबला खेला गया जो बेहद कांटे का रहा। इस मुकाबले को जर्मनी ने 1-0 से जीता था।
9 ऐसे दिलचस्प मुकाबले, जिसने बढ़ाए 'ब्लड प्रेशर'
8 of 10
6 जुलाई को नीदरलैंड्स और कोस्टा रिका के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। कोस्टा रिका ने सबको चौंकाते हुए डच टीम को बराबरी पर रोके रखा। लेकिन बाद में पेनाल्टी शूट आउट में नीदरलैंड्स ने 4-3 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
9 ऐसे दिलचस्प मुकाबले, जिसने बढ़ाए 'ब्लड प्रेशर'
9 of 10
9 जुलाई को ब्राजील और जर्मनी के बीच कांटेदार सेमीफाइनल मुकाबले की आस थी लेकिन पहले हाफ में 5 गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया था। पिछले आठ दशकों में ब्राजील की यह शर्मनाक हार है।
वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला कांटे का रहा लेकिन अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। बाद में पेनाल्टी शूट आउट में अर्जेंटीना डच टीम को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।