फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

विज्ञापन
1 of 10
पिछले हफ्ते धर्मशाला में खेले गए वनडे मैच में 2 शतक लगे। एक शतक विराट कोहली ने लगाया तो दूसरा वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स ने। लेकिन कोहली का शतक बेहद खास रहा क्योंकि 25 मैचों के बाद उनके बल्ले से शतक निकला। साथ ही वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

2 of 10
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 20 शतक लगाने वाले बल्‍लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। इससे पहले सिर्फ 7 बल्‍लेबाजों ने ही इस मुकाम को छुने में सफलता हासिल की। आइए, जानते हैं वनडे के 8 'बेताज बादशाह' बल्‍लेबाजों के बारे में।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

3 of 10
पाकिस्तान के ओपनर सईद अनवर वनडे क्रिकेट में 20 या 20 से ज्यादा शतक लगाने वाले 8 बल्‍लेबाजों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने 1989-2003 तक चले करियर में 247 मैचों में 20 शतक लगाए।

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

4 of 10
टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली ही एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे में 20 शतक लगाए हैं और वह इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। 2008 में वनडे करियर शुरू करने वाले कोहली ने 141 मैचों में 20 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

5 of 10
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्‍लेबाज हर्शल गिब्स के बल्‍ले से कुल 21 शतक निकले। उन्होंने 1996 से लेकर 2010 के बीच 248 वनडे मैचों में 21 शतक लगाए।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

6 of 10
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल को क्रिकेट का क्रूरतम बल्‍लेबाज माना जाता है। वह गेंदबाजों पर ‌बल्‍लेबाजी के दौरान कोई रहम न‌हीं दिखाते, साथ ही चेहरे पर उनका भाव भी बेहद शांत रहता है। गेल ने 258 वनडे मैचों में 21 शतक लगाए हैं और वह अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

7 of 10
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 1992 से लेकर 2007 तक के अंतरराष्‍ट्रीय करियर में 22 शतक लगाने का कारनामा किया है। उन्होंने 311 मैचों की 300 पारियों में 22 शतक के अलावा 72 अर्धशतक लगाए हैं।

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

8 of 10
कभी निचले क्रम पर बल्‍लेबाजी करने वाले श्रीलंका के सनत जयसूर्या बाद में टीम के सलामी बल्‍लेबाज और जोरदार बल्‍लेबाजी की रीढ़ भी बन गए। उन्होंने (1989-2011) 445 वनडे मैचों में 28 शतक लगाए और सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह तीसरे स्‍थान पर हैं।

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

9 of 10
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान और जोरदार बल्‍लेबाज रिकी पोंटिंग वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। 1995 में वनडे करियर की शुरुआत करने वाले पोंटिंग ने 2012 में संन्यास लेने से पहले 30 शतक ठोंक चुके थे। उन्होंने 375 वनडे में 30 शतक के अलावा 82 अर्धशतक जमाए।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'

10 of 10
वनडे क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर अभी भी बेताज बादशाह बने हुए हैं। 24 साल के अपने बेमिसाल करियर में वर्ल्ड रिकॉर्ड 463 वनडे मैचों में उन्होंने 49 शतक लगाए हैं। उनका यह रिकॉर्ड कुछ सालों के लिए सुरक्षित है क्योंकि क्रिस गेल और विराट कोह‌ली अभी उनके शतक के आधे पर भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें