फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

विज्ञापन
1 of 10
जब से क्रिकेट में फटाफट खेल यानी ट्वंटी-20 क्रिकेट आया है गेंदबाजों की शामत आ गई है। बल्लेबाज इस फटाफट क्रिकेट में धुंआधार बल्लेबाजी कर खूब रन बटोरने में जुटे हैं। अब हर गेंदगाजों के सामने यह चुनौती होती है कि वे बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी करने का मौका न दें। गेंदबाजों में भी कई गेंदबाज ऐसे हैं जो बल्लेबाजों के अनुकूल होते जा रहे क्रिकेट मैच में कामबाब रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

2 of 10
आईपीएल को बल्लेबाजों और बल्ले से निकले रनों के लिए जाना जाता है, जबकि कई बार गेंदबाजों ने भी लाजवाब खेल दिखाया और बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। आइए, जानते हैं क‌ि पिछली बार हुए आईपीएल-7 में वो 7 बेहतरीन गेंदबाज कौन से रहे जिनकी गेंदों पर बल्लेबाज खुलकर रन बनाने से पहले सौ बार सोचते रहे।
विज्ञापन

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

3 of 10
विकेट के लिहाज से देखा जाए तो पिछले साल आईपीएल में सर्वश्रेष्‍ठ 7 गेंदबाजों की सूची में सातवें नंबर पर 3 गेंदबाज मौजूद हैं जिन्होंने 16-16 विकेट झटके। इनमें वरुण आरोन के अलावा लसित मलिंगा और आर अश्विन शामिल हैं। लेकिन औसत के मामले में मुंबई इंडियंस के मलिंगा श्रेष्ठ रहे जिन्होंने 10 मैचों में 16 विकेट झटके और इकोनॉमी में आगे रहे।

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

4 of 10
सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में छठे नंबर पर भी 2 गेंदबाजों का कब्जा है। ‌किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने 14 मैचों में 8.29 की इकोनॉमी से 17 विकेट झटके थे। और वह संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

5 of 10
इस नंबर पर ‌किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की टीम के ‌ही एक अन्य गेंदबाज ने कड़ी चुनौती दी। फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल 17 मैचों से 17 विकेट झटके लेकिन वह इकोनॉमी में श्रेष्ठ रहे और 6.13 की औसत से आईपीएल में रन दिए।
विज्ञापन

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

6 of 10
सबसे जयादा विकेट झटकने के मामले में पांचवें पायदान पर भी ‌किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा का कब्जा रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की और 11 मैचों में 18 विकेट झटके। हालांकि वह थोड़े खर्चीले रहे और 8.81 की औसत से रन दिए।
विज्ञापन

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

7 of 10
चेन्नई सुपर किंग्स के फिरकी गेंदबाज रवींद्र जडेजा भले ही वर्ल्ड कप में संघर्ष करते दिखे हों लेकिन वह पिछले आईपीएल में काफी जानदार गेंदबाज साबित हुए थे। उन्होंने 16 मैचों में 8.15 की औसत से 19 विकेट निकाले और सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे पायदान पर रहे।

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

8 of 10
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हैं और उन्होंने 14 मैचों से 20 विकेट झटके। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह सर्वश्रेष्ठ 3 गेंदबाजों में शामिल हैं।

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

9 of 10
आईपीएल-7 की विजेता टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। करिश्माई गेंदबाज कहे जाने वाले नारायन ने 16 मैचों में 6.35 की इकोनॉमी से 21 विकेट झटके थे।
विज्ञापन

पिछले IPL में बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले 7 गेंदबाज

10 of 10
आईपीएल-7 के सबसे सफल गेंदबाज रहे तेज गेंदबाज मोहित शर्मा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी मोहित ने काफी शानदार गेंदबाजी की और टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने 16 मैचों में 8.39 की औसत से 23 विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें