फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न वनडे: भारतीय पारियों की 7 समानताएं

विज्ञापन
1 of 9
वनडे सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शुरुआती 3 मैचों में बेहद शानदार खेल दिखाया है। दूसरी ओर, गेंदबाजों ने अब तक टीम को निराश ही किया लेकिन मेलबर्न में हुए तीसरे मैच में सुधरा हुआ प्रदर्शन किया पर जीत टीम के खाते में नहीं आई। इस हार से वो सब कुछ दोहरा दिया जो पर्थ और ब्रिसबेन वनडे में धोनी की टीम के साथ हुआ था। (संकलन और प्रस्तुति-सुरेंद्र वर्मा)
विज्ञापन

पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न वनडे: भारतीय पारियों की 7 समानताएं

2 of 9
पर्थ और ब्रिसबेन के बाद अब मेलबर्न में भी टीम इंडिया को हार मिली। इस हार ने भारत से सीरीज में बने रहने की उम्मीद भी छीन ली क्योंकि वह 0-3 से पिछड़ गया है। इस मैच में मिली हार से पहले की बात करें तो इन तीनों ही मैचों में कई गजब की समानताएं भी दिखीं। जानते हैं तीनों मैचों में भारतीय पारी के दौरान की 7 समानताओं के बारे में। 
विज्ञापन

पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न वनडे: भारतीय पारियों की 7 समानताएं

3 of 9
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले तीन मैचों की सबसे बड़ी समानता टीम इंडिया का पहले बल्लेबाजी करने से जुड़ा है। पहले 2 मैचों (पर्थ और ब्रिसबेन) में धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। फिर तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। तीनों ही बार भारत ने पहले बल्लेबाजी की।

पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न वनडे: भारतीय पारियों की 7 समानताएं

4 of 9
सीरीज के लगातार तीनों मैच में भारतीय पारी की दूसरी बड़ी समानता दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारियों की रही। पहले 2 मैचों में रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारियां (207 और 125) की। फिर मेलबर्न में तीसरे वनडे मैच में कोहली ने शिखर धवन के साथ 114 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन

पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न वनडे: भारतीय पारियों की 7 समानताएं

5 of 9
तीसरी बड़ी समानता यह रही कि इन तीनों ही मौकों पर भारत की शुरुआत खराब रही। पहले 2 मैचों में शिखर धवन (9 और 6) दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। और अब मेलबर्न में हुए तीसरे मैच में रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए। लगातार 2 शतक लगाने वाले रोहित इस मैच में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न वनडे: भारतीय पारियों की 7 समानताएं

6 of 9
चौथी बड़ी समानता भी टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज से जुड़ी है। पहले 2 मैच में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने छक्के की शुरुआत की थी। फिर इसके बाद तीसरे मैच के शतकवीर विराट कोहली ने मैच का पहला छक्का जड़कर छक्के की शुरुआत करने की सीरीज की परंपरा को कायम रखी।
विज्ञापन

पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न वनडे: भारतीय पारियों की 7 समानताएं

7 of 9
अब बात करते हैं सीरीज के तीनों मैच की पांचवीं समानता पर, यह है टीम इंडिया के पहले 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाजों में से किसी एक के बल्ले से निकला शतक। पहले 2 मैचों में ओपनर रोहित शर्मा ने 2 शतक लगाए। तीसरे मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शतक ठोंक दिया।

पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न वनडे: भारतीय पारियों की 7 समानताएं

8 of 9
सीरीज के पहले तीनों मैच की छठी समानता भारत की ओर से 290 से ज्यादा का स्कोर करने का है। पर्थ और ब्रिसबेन में भारत ने क्रमश: 309 और 308 रनों का स्कोर किया। फिर मेलबर्न में भारत ने 295 रनों का स्कोर किया। इन तीनों ही मैदान पर भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन

पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न वनडे: भारतीय पारियों की 7 समानताएं

9 of 9
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीनों ही मैच में भारतीय पारी की ओर से हुई सातवीं समानता की बात करें तो इस सीरीज में टीम इंडिया की ओर से शतक लगाने वाले रोहित शर्मा (पर्थ में 7 और ब्रिसबेन में 3 छक्का) और विराट कोहली (मेलबर्न में 2 छक्का) ने अपने शतकीय पारी में 2 या 2 से ज्यादा छक्के जरूर लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें