ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पहली बार वनडे सीरीज खेल रही टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बावजूद जीत उसके करीब भी नहीं आ रही है। अब वह सीरीज में 0-4 से पिछड़ गई है। कैनबरा वनडे में तो भारत की ओर से 2 शतक भी लगे फिर भी जीत नहीं मिली धोनी की टीम को।
Trending Videos
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथी हार, ये रहे 7 कारण
2 of 9
महेंद्र सिंह धोनी की टीम सीरीज के पहले 3 मैचों में पहले बल्लेबाजी करके हार चुकी थी और चौथे मैच में उसे पहले गेंदबाजी करने का मौका दिया, लेकिन परिणाम वही हार वाला ही रहा। इस सीरीज में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने काफी शानदार खेल दिखाया पर हाथ कुछ नहीं लगा। जानते हैं कैनबरा में वो 7 बड़े कारण कौन से रहे जिसने भारत को जीत से दूर कर दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथी हार, ये रहे 7 कारण
3 of 9
पहला कारण, भारतीय गेंदबाजी इस मैच में भी लचर दिखी। इशांत शर्मा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाजों की तिकड़ी कंगारू बल्लेबाजों को रोक पाने में नाकाम रहे। ये तीनों कंगारू बल्लबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके। तीनों ने कुल 28 ओवर डाले जिसमें 213 रन दे दिए जिससे स्कोर साढे़ तीन सौ के करीब चला गया। हालांकि इशांत ने 4 और उमेश ने 3 विकेट जरूर झटके पर तब तक काफी देर हो चुका था।
ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथी हार, ये रहे 7 कारण
4 of 9
दूसरा कारण, अजिंक्य रहाणे का ऐन मौके पर चोटिल हो जाना रहा। भारतीय पारी शुरू होने से पहले ही उन्हें अपने चोटिल हाथ में पट्टी बंधवानी पड़ी। उनके चोटिल होने के कारण शिखर धवन और विराट कोहली की 212 रनों की जोड़ी जब 277 रन पर टूटी तो बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ गया और यह टीम हित में नहीं रहा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथी हार, ये रहे 7 कारण
5 of 9
तीसरा कारण, भारतीय कप्तान धोनी का 3 गेंद खेलने के बाद 0 पर आउट हो जाना रहा। धवन और कोहली की दोहरी शतकीय साझेदारी टूटने के बाद एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो इस झटके से टीम को आराम से खेलते हुए उबारे लेकिन धोनी आते ही अपना विकेट गंवा बैठे। धोनी के जाने के बाद तो विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथी हार, ये रहे 7 कारण
6 of 9
चौथा कारण, शिखर धवन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए दोहरी शतकीय साझेदारी कर टीम को ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने बेहद खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाते चले गए। यह साझेदारी 277 रन पर टूटी। इसके बाद भारत ने महज 17 रनों के अंदर 5 विकेट गंवा दिए और इन झटकों से भारत जीत के दूर होता चला गया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथी हार, ये रहे 7 कारण
7 of 9
पांचवां कारण, विराट कोहली ने निश्चित तौर पर बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक के साथ-साथ बड़ी साझेदारी भी की, लेकिन टीम जब लक्ष्य के करीब जा रही थी तो वह एक खराब शॉट खेल बैठे। 40वें ओवर में 278 रन पर उनका विकेट गिरना टीम के लिए बुरा साबित हुआ और कंगारू गेंदबाजों ने भारतीयों पर दबाव बना लिया।
ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथी हार, ये रहे 7 कारण
8 of 9
छठा कारण, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा तेज बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और यहां पर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन रहाणे और रिषि धवन जैसे बल्लेबाजों के आउट हो जाने के बाद उन्होंने क्रीज पर स्ट्राइक अपने पास रखने की कोशिश नहीं की। उन्होंने खुलकर खेलने के बजाए पुछल्ले बल्लेबाजों को खेलने का मौका दिया। अगर वह खुद गेंदबाजों का सामना किया होता तो परिणाम बदल भी सकता था।
ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथी हार, ये रहे 7 कारण
9 of 9
सातवां कारण, बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक विकेट पर 277 रन बना लिए थे। लेकिन धवन के जाने के बाद कई बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर टीम को संकट में डाल दिया। कोहली, गुरकीरत सिंह मान, रिषि धवन, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए जबकि कोहली के जाने के बाद भी रन और गेंद लगभग बराबर चल रहे थे।