फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2015 में क्रिकेट के 7 सबसे महंगे गेंदबाज

विज्ञापन
1 of 9
क्रिकेट के मैदान पर ज्यादातर समय बल्लेबाजों के बारे में ही बात होती है जबकि गेंदबाजों के बारे में उनकी तुलना में कम चर्चा मिलती है। बल्लेबाजों के रिकॉर्ड पर हर किसी की नजर होती है लेकिन आज हम आपको गेंदबाजों के बारे में एक अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

साल 2015 में क्रिकेट के 7 सबसे महंगे गेंदबाज

2 of 9
गेंदबाजों के जिस अनचाहे रिकॉर्ड की बात करने जा रहे हैं वो है साल 2015 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 7 सबसे महंगे गेंदबाजों के बारे में। इन 7 गेंदबाजों में 3-3 गेंदबाज टेस्ट और वनडे से शामिल किए गए हैं जबकि एक गेंदबाज टी-20 से है। वनडे में तो 3 गेंदबाजों ने एक मैच में 100 से ज्यादा रन लुटाए हैं।
विज्ञापन

साल 2015 में क्रिकेट के 7 सबसे महंगे गेंदबाज

3 of 9
शुरुआत, टी-20 से करते हैं। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज काइली एबॉट टी-20 में साल के सबसे महंगे गेंदबाज बने। उन्होंने 11 जनवरी को अपने ही घर में काफी रन दे बैठे। जोहांसबर्ग में विंडीज के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 68 रन लुटा दिए जबकि सिर्फ एक विकेट ही उनके खाते में आया।

साल 2015 में क्रिकेट के 7 सबसे महंगे गेंदबाज

4 of 9
अब टेस्ट की बात करते हैं जिसकी एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने के रिकॉर्ड में तीसरे पायदान पर हैं विंडीज के फिरकी गेंदबाद देवेंद्र बिशू जिन्होंने 21 अप्रैल को इंग्लैंड के खिलाफ सेंट जार्ज में खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में 51 ओवर डाले और 10 मेडन के साथ 177 रन खर्च कर दिए। हालांकि वह 4 विकेट भी झटकने में सफल भी रहे।
विज्ञापन

साल 2015 में क्रिकेट के 7 सबसे महंगे गेंदबाज

5 of 9
साल 2015 में टेस्ट की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम जिन्होंने पाक के खिलाफ ढाका में 6 मई को खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में 51 ओवर में 3 मेडन तो डाले लेकिन 179 रन भी दे दिए। इस खर्चीले अभियान में 3 विकेट भी लिए।

विज्ञापन

साल 2015 में क्रिकेट के 7 सबसे महंगे गेंदबाज

6 of 9
टेस्ट की एक पारी मे सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में अव्वल नंबर पर हैं पाक के फिरकी गेंदबाज जुल्फिकार बाबर। बाबर ने अबुधाबी में 13 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच की एक पारी में 72 ओवर में 17 मेडन के साथ दिए 183 रन। वो इस पारी में एक विकेट लेने में कामयाब रहे लेकिन अनचाहा रिकॉर्ड उनके खाते में दर्ज हो ही गया।
विज्ञापन

साल 2015 में क्रिकेट के 7 सबसे महंगे गेंदबाज

7 of 9
अब बात वनडे क्रिकेट की, तो इस साल के 3 सबसे महंगे गेंदबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं अफगानिस्तान के गेंदबाज दवलत जरदान जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 4 मार्च को खेले गए एक वनडे मैच में 10 ओवर में एक मेडन के साथ 101 रन दे डाले और 2 विकेट।

साल 2015 में क्रिकेट के 7 सबसे महंगे गेंदबाज

8 of 9
साल 2015 में वनडे में सबसे खर्चीले गेंदबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं वेस्टइंडीज के कप्तान और तेज गेंदबाज जेसन होल्डर। होल्डर ने यह अनचाहा रिकॉर्ड सिडनी में 27 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान बनाया जिसमें उन्होंने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 104 रन दिए और वह सिर्फ एक विकेट ही झटक सके।
विज्ञापन

साल 2015 में क्रिकेट के 7 सबसे महंगे गेंदबाज

9 of 9
अब बात करते हैं 2015 में वनडे मैच के सबसे महंगे गेंदबाज की। और इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार। भुवनेश्वर के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड बना 25 अक्टूबर को मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में। इस मैच में भुवी ने 10 ओवर में एक मेडन तो डाला लेकिन इसके बाद वह लगातार रन देते रहे और 106 रन लुटा दिए। हालांकि उनके खाते में एक विकेट भी आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें