फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में 5 दिन में 2 बड़े संन्यास, दोनों के बीच 7 समानताएं

विज्ञापन
1 of 9
अमूमन ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी भी टीम के 2 बड़े क्रिकेटर एक हफ्ते के अंदर या यों कहे 5 दिन के ही अंतराल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लें। जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग ये बड़े चेहरे हैं जो कभी टीम इंडिया की जीत के ट्रंप कार्ड हुआ करते थे लेकिन दोनों राष्ट्रीय टीम में वापसी की अधूरी आस लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह गए।
विज्ञापन

टीम इंडिया में 5 दिन में 2 बड़े संन्यास, दोनों के बीच 7 समानताएं

2 of 9
वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन दोनों के संन्यास लेने में कई दिलचस्प समानताएं हैं। हम आपको इन दोनों के बीच संन्यास लेने के फैसलों के बीच 7 बड़ी समानताएं बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया में 5 दिन में 2 बड़े संन्यास, दोनों के बीच 7 समानताएं

3 of 9
पहली समानता, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान दोनों का ही जन्मदिन अक्टूबर महीने में पड़ता है और दिलचस्प यह है कि दोनों एक ही साल 1978 में धरती पर पहली बार कदम रखा था।

टीम इंडिया में 5 दिन में 2 बड़े संन्यास, दोनों के बीच 7 समानताएं

4 of 9
दूसरी समानता, अक्टूबर 1978 में वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान की पैदाइश है और इस तरह से 37 साल की उम्र में दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। संन्यास लेने के समय जहीर की उम्र 37 साल और 8 दिन की थी जबकि सहवाग पूरे 37 साल के थे।
विज्ञापन

टीम इंडिया में 5 दिन में 2 बड़े संन्यास, दोनों के बीच 7 समानताएं

5 of 9
तीसरी समानता, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान दोनों ही टीम इंडिया के सफल ओपनर रहे हैं। सहवाग जहां भारतीय पारी की शुरुआत बल्ले से करते थे तो जहीर गेंद से भारतीय आक्रमण की शुरुआत करते थे।
विज्ञापन

टीम इंडिया में 5 दिन में 2 बड़े संन्यास, दोनों के बीच 7 समानताएं

6 of 9
चौथी समानता, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान दोनों ने लंबे समय तक टीम इंडिया में वापसी का इंतजार किया और अधूरी आस के साथ भारी मन से अपने क्रिकेट करियर को खत्म करने का ऐलान किया। सहवाग ने अपना आखिरी मैच मार्च 2013 में हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जबकि जहीर ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट) खेला था।
विज्ञापन

टीम इंडिया में 5 दिन में 2 बड़े संन्यास, दोनों के बीच 7 समानताएं

7 of 9
पांचवीं समानता, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान दोनों ने संन्यास का ऐलान करते हुए टि्वटर पर बड़ा सा पत्र पोस्ट किया।

टीम इंडिया में 5 दिन में 2 बड़े संन्यास, दोनों के बीच 7 समानताएं

8 of 9
छठी समानता, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान उस टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं जिसे कप्तान सौरव गांगुली ने तैयार किया। गांगुली के सफल कप्तान बनने में इन दोनों क्रिकेटरों का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

टीम इंडिया में 5 दिन में 2 बड़े संन्यास, दोनों के बीच 7 समानताएं

9 of 9
सातवीं समानता, तेज गेंदबाद जहीर खान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत वनडे मैच (अक्टूबर, 2000 में नैरोबी) से की थी। वहीं विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज वनडे क्रिकेट (अप्रैल, 1999 में मोहाली) से ही किया था। दोनों ही उन चुनिंदा क्रिकेटरों में हैं जिन्हें क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें