फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 9
किसी भी बल्लेबाज के लिए इससे बड़ी और शानदार बात क्या हो सकती है कि वह अपने पहले ही वनडे मैच में शतक ठोंक दे। अब तक 10 ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपने ही वनडे मैच में शतक ठोंकने का कारनामा करते हुए करियर को आगे बढ़ाया। जानते हैं इन्हीं 10 बल्लेबाजों में से खेली गई 7 सबसे बड़ी पदार्पण पारियां।
विज्ञापन

अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज

2 of 9
अपने पहले ही वनडे मैच में शतक मारने और किसी भी बल्लेबाज के पदार्पण वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में सातवें नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के रॉब निकोल। निकोल ने 20 अक्टूबर, 2011 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की और नाबाद 108 रनों की पारी खेल डाली।
विज्ञापन

अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज

3 of 9
छठे पायदान पर आते हैं ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज जिन्होंने 11 जनवरी, 2013 को मेलबर्न में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की और 129 गेंदों में 112 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने 14 चौके भी जमाए थे।

अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज

4 of 9
अपने पदार्पण वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं जिम्बाब्वे के धाकड़ बल्लेबाज एंडी फ्लॉवर। फ्लॉवर ने 23 फरवरी, 1992 को श्रीलंका के खिलाफ 152 गेंदों में 115 रनों की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन

अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज

5 of 9
पहले ही वनडे मैच में शतक मारने के साथ-साथ सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल जिन्होंने 10 जनवरी, 2009 को ऑकलैंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत करते हुए नाबाद 122 रनों की पारी खेल डाली। इसके लिए उन्होंने 135 गेंदें खेली जिसमें 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज

6 of 9
अपने पदार्पण वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के कोलिन इंग्राम। इंग्राम ने 15 अक्टूबर, 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 126 गेंदों में 124 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज

7 of 9
पहले ही वनडे में शतक और पदार्पण वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं हॉंगकॉंग के मार्क चैपमैन। उन्होंने पिछले साल 16 नवंबर को दुबई में यूएई के खिलाफ करियर की शुरुआत करते हुए शानदार शतक ठोंकते हुए नाबाद 124 रनों की पारी खेल डाली। उन्होंने महज 116 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के के साथ यह रिकॉर्ड बनाया। साथ ही वह एसोसिएट टीम की ओर से अपने पहले मैच में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।

अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज

8 of 9
पदार्पण वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में शीर्ष पर विराजमान हैं वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेंस। हेंस ने यह कीर्तिमान 22 फरवरी, 1978 को बनाया था। हेंस ने वनडे में यह धमाकेदार पारी आज से करीब 37 साल पहले ही खेल डाली थी। दिलचस्प यह है कि आज जब तूफानी बल्लेबाजी का दौर चल गया है तो उन्होंने 37 साल पहले ही यह तूफानी पारी खेली और पहले मैच में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
विज्ञापन

अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज

9 of 9
अपने समय के खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार डेसमंड हेंस ने सेंट जॉंस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत करते ही पहले मैच में 148 रन ठोंक दिए। पदार्पण मैच में यह सबसे बड़ी वनडे पारी है, साथ ही उन्होंने 136 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 2 छक्के जमाए। शुरुआती में उन्होंने कुल 18 बाउंड्रीज लगाए जो एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें