फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!

विज्ञापन
1 of 9
भारतीय क्रिकेटर भी सुरेश रैना विवाह के बंधन में बंध गए हैं। और उनके विवाह बंधन में बंध जाने के बाद टीम इंडिया में कुंवारें खिलाड़ियों की संख्या बेहद कम हो गई है। अगर कहा जाए तो टीम इंडिया अब बैचलर्स के बजाए शादीशुदा क्रिकेटरों की टीम बन गई है। अब कुछ खिलाड़ी ही ऐसे हैं जो कुंवारे खेल रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!

2 of 9
एक समय हुआ करता था जब टीम इंडिया में कुंवारें खिलाड़ियों की भरमार हुआ करती थी लेकिन आज की तारीख में कुछ चुनिंदा ही ऐसे हैं जो कुंवारों में शामिल हैं और उनमें कुछ तो अभी बेहद युवा खिलाड़ी ह‌ैं और टीम में अपनी जगह पक्की करने में लगे हैं। एक सुरेश रैना भी थे तो उनकी शादी हो गई। आइए, जानते हैं टीम इंडिया में कौन से खिलाड़ी कुंवारे हैं जिनके घर शहनाई बजने का इंतजार है।
विज्ञापन

क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!

3 of 9
भारतीय टीम में वनडे मैचों में ओपन‌िंग करने वाले रोहित शर्मा कुंवारों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है। कुछ समय पहले उनका नाम सोफिया हयात से जुड़ा था लेकिन अभी उनका किस से अफेयर है इस की चर्चा कुछ खास नहीं है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप के दौरान वह एक लड़की के साथ देखे गए लेकिन कौन है वो उसका खुलासा नहीं हो सका।

क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!

4 of 9
सुरेश रैना की शादी के बाद अब शादी करने वाले क्रिकेटरों की सूची में सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का है। कोहली इन दिनों अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के साथ जबर्दस्त रोमांस में बिजी हैं। दोनों रैना की शादी में शामिल भी हुए। ऐसी खबर है कि दोनों भी जल्द शादी करने वाले हैं और घरवालों को भी दोनों पसंद आ गए हैं।
विज्ञापन

क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!

5 of 9
कुंवारों क्रिकेटरों में तीसरा सबसे बड़ा नाम शर्मीले क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार का है। वह टीम के तेज गेंदबाज हैं और नियमित सदस्य भी। हालांकि वह अभी 25 के भी नहीं हुए हैं और उनकी शादी की बात भी नहीं हो रही है। अपने शर्मीलेपन के कारण महिला प्रशंसकों में वह काफी लोकप्रिय हैं और अन्य क्रिकेटरों की शादी हो जाने के बाद भुवी ही अब सबसे हॉट बन गए हैं।
विज्ञापन

क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!

6 of 9
टीम इंडिया के 'सर' यानी रवींद्र जडेजा। कुंवारों में एक बड़ा नाम यह भी है लेकिन 26 साल का यह क्रिकेटर अपनी रौबदार मूंछ के कारण महिला प्रशंसकों में अपनी अलग जगह बनाते हैं। कुछ दिन पहले तक एक चेतना झा नाम की लड़की से प्रेम-प्रसंग की खबर आई थी लेकिन इस क्रिकेटर की खामोशी ने बात आगे बढ़ने नहीं दी।
विज्ञापन

क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!

7 of 9
टीम इंडिया में कप्तान धोनी के खास तेज गेंदबाज मोहित शर्मा जिन्होंने शानदार गेंदबाजी की बदौलत बहुत जल्द अपनी पहचान बना ली है, वह भी कुंवारों की लिस्ट में शामिल बड़ा नाम है। ह‌रियाणा का 26 साल का यह गेंदबाज अभी भी कुंवारा है और किसी लड़की के साथ कोई चक्कर भी नहीं है। अगर कोई इस खिलाड़ी से अपनी सेटिंग कराना चाहे तो अभी भी मौका है!

क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!

8 of 9
अगर भारतीय क्रिकेट का सबसे हॉट बैचलर कोई है तो वह है युवराज सिंह। हालांकि युवी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। कई लड़कियों के साथ रोमांस कर चुके युवराज अभी भी कुंवारे हैं। मां शबनम उनके लिए लड़की तलाश रही हैं लेकिन अभी बात कहीं फाइनल होती नहीं दिखी है।
विज्ञापन

क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!

9 of 9
युवराज सिंह के अलावा एक और बड़ा ‌क्रिकेटर है जो टीम इंडिया से बाहर है लेकिन वह भी हॉट बैचलर्स में गिना जाता है। टर्बनेटर हरभजन सिंह भी टीम में लंबे समय से बाहर हैं और वापसी की जुगत में लगे हुए हैं। वह गीता बसरा के साथ लंबे समय से रोमांस कर रहे हैं लेकिन उनकी शादी नहीं हुई है। वह कब शादी करेंगे, वही सही बात बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें