फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 यादगार रिकॉर्ड्स

विज्ञापन
1 of 14
फातुल्लाह में बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जा रहा एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी लगातार बारिश से तय समय से शुरू नहीं हो सका है। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि दोनों के बीच 5 साल बाद खेले जाने वाला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक होगा लेकिन तेज बारिश ने इस मैच में पानी डाल दिया है।
विज्ञापन

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

2 of 14
बांग्लादेश को क्रिकेट में उलटफेर करने वाली टीम के रूप में जाना जाता है। उसने मैदान पर कई बार अपने से कहीं बड़ी टीमों को हराकर चौंकाया है। वह टीम इंडिया को भी वनडे में हराकर चौंका चुकी है। बारिश ने टेस्ट मैच का मजा भले ही किरकिरा कर दिया हो लेकिन हम आप का रोमांच बढ़ाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

3 of 14
आइए, बात करते हैं बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ओर से बनाए 6 गजब के रिकॉर्ड्स के बारे में।

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

4 of 14
6 गजब के रिकॉर्ड्स में पहला नंबर आता है सचिन तेंदुलकर का जिन्होंने बांग्लादेश टीम के खिलाफ उसी की धरती पर अपने करियर में सौंवा शतक जमाने का कारनामा किया था। वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक लगाया है। टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक उनके नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

5 of 14
सचिन तेंदुलकर ने मार्च 2012 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के दौरान एक वनडे मुकाबले में शतक लगाते हुए 107 रन बनाए थे। उन्होंने 16 मार्च की शाम 5 बजकर 5 मिनट पर यह उपलब्धि हासिल की। इस शतक के साथ न सिर्फ उन्होंने अपने करियर का सौंवा शतक पूरा किया बल्कि वह टेस्ट खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

6 of 14
टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में 1998 में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। भारत 300 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करने वाली पहली टीम बनी थी। मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 48 ओवर के अंदर 314 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था।
विज्ञापन

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

7 of 14
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला इंडिपेंडेंस कप के दौरान खेला गया। पाक ने भारत के सामने 314 का लक्ष्य रखा जिसमें सौरव गांगुली ने 124 रनों की शतकीय पारी खेली। भारत को अंतिम 2 गेंदों पर 3 रन चाहिए थे लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज हिरिकेष कानितकर ने मैच खत्म होने से एक गेंद पहले ही चौका लगाकर भारत को रिकॉर्ड तोड़ जीत दिला दी। भारत 300 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने वाला पहला देश बना।

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

8 of 14
टीम इंडिया के जंबो यानी लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने इसी धरती पर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच में विकेट हासिल कर कपिल देव के 434 विकेट के रिकॉर्ड तो तोड़ा।

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

9 of 14
34 साल के अनिल कुंबले ने 2004 में ढाका टेस्ट के पहले ही दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज मुहम्मद रफीक को पगबाधा कराकर यह उपलब्धि हासिल की।

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

10 of 14
सचिन तेंदुलकर के नाम इस धरती पर एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। उन्होंने 2004 में उसी ढाका टेस्ट में सुनील गावस्कर के 34 टेस्ट शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की जिस मैच के पहले दिन अनिल कुंबले ने अपने करियर में 435वां विकेट लेने का कारनामा किया था।

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

11 of 14
सचिन तेंदुलकर ने ढाका टेस्ट (2004) के दूसरे दिन शतक लगाने के साथ सुनील गावस्कर (34) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। यह मैच सचिन के लिए एक और मायने में बेहद लकी रहा क्योंक‌ि इसी मैच में उन्होंने अपने टेस्‍ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इस मैच में सचिन ने नाबाद 248 रन बनाए और भारत यह मैच एक पारी और 140 रनों के अंतर से जीत गया।

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

12 of 14
भारतीय आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी के लिए भी यह धरती बेहद लकी रही क्योंकि इसी मैदान पर उन्होंने एक वनडे में चमत्कारिक प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत वह टीम इंडिया में अपनी जगह बना सके। उन्होंने 2014 में मीरपुर वनडे में महज 4 रन देकर 6 विकेट झटके और इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट के किसी एक मैच में भारत के सबसे सफलतम गेंदबाज बन गए।

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

13 of 14
बारिश से बाधित वनडे मैच में भारत की टीम 26 ओवर के अंदर ही 105 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 41 ओवर में 106 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी की कातिलाना गेंदबाजी से बांग्ला टीम यह मैच नहीं जीत सकी और पूरी टीम 18वें ओवर में 58 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन

बांग्लादेश की धरती पर टीम इंडिया की ओर से बने 6 रिकॉर्ड्स

14 of 14
स्टुअर्ट बिन्नी ने इस मैच में महज 4 रन देकर बांग्लादेश के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने 4.4 ओवर डाले जिसमें 2 मेडन भी फेंके। वह अनिल कुंबले का रिकॉर्ड 12 रन पर 6 विकेट (वेस्टइंडीज) को तोड़कर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें