क्रिकेट वर्ल्ड में न्यूजीलैंड टीम की ओर से एक ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज आया है जो भविष्य में गेंदबाजों के लिए मुसीबत बनने जा रहा है। इस बल्लेबाज ने अपने पिछले टी-20 मैच में महज 14 गेंदों में फिफ्टी ठोंकी थी फिर इसके अगले ही मैच में 25 गेंदों में अर्धशतक ठोंकने का कारनामा कर दिखाया। दोनों ही मैचों में कोलिन मुनरो ने तूफानी पारी खेलते हुए 6 से ज्यादा छक्के भी जड़े।
विज्ञापन
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
2 of 10
फटाफट क्रिकेट में खेली गई ढेरों विस्फोटक पारियों के बीच आज हम उन ऐसी पारियों का जिक्र करने जा रहे हैं जिसमें बल्लेबाज ने लगातार 2 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया। लगातार 2 मैचों में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा बेहद मुश्किल है फिर भी 4 बल्लेबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की। जानते हैं कौन हैं ये तूफानी बल्लेबाज।
विज्ञापन
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
3 of 10
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार 2 मैचों में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने की शुरुआत न्यूजीलैंड के ही विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने की थी। उन्होंने 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 2 मैचों में यह कारनामा किया था।
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
4 of 10
ब्रैंडन मैकुलम ने 15 अक्टूबर, 2011 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए टी-20 मैच में नाबाद 81 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 चौके के अलावा 6 छक्के भी जड़े। इसके बाद 17 अक्टूबर को अगले मैच में उन्होंने फिर तूफानी अंदाज दिखाया और 64 रनों की पारी में 2 चौके और 6 छक्के जड़ कर यह रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
5 of 10
ब्रैंडन मैकुलम के बाद लगातार 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स ने भी किया था। उन्होंने यह रिकॉर्ड अक्टूबर, 2012 में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।
विज्ञापन
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
6 of 10
मार्लोन सैमुअल्स ने 5 अक्टूबर, 1012 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 78 रनों की पारी के दौरान अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के जड़े। इसके बाद उन्होंने अपने अगले ही टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में नाबाद 85 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 चौके के अलावा 9 छक्के भी ठोंक दिए। इस तरह से 2 मैच में 15 छक्के लगाए।
विज्ञापन
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
7 of 10
लगातार 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा करने वाले बल्लेबाजों में कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल भी शामिल हैं। वह टी-20 के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और यही कारण है कि दुनियाभर की टी-20 टूर्नामेंट्स में उनकी जबर्दस्त मांग भी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह कारनामा 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
8 of 10
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 2 टी-20 मैचों में 6 से ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया था। 9 जनवरी को केपटाउन टी-20 में उन्होंने 77 रन बनाए जिसमें 5 चौका और 8 छक्का लगाया था। इसके बाद 11 जनवरी को गेल ने फिर धमाका किया और 9 चौके के साथ 7 छक्का जड़ते हुए 90 रनों की पारी खेल डाली।
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
9 of 10
लगातार 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले नए बल्लेबाज का नाम है कोलिन मुनरो जो फटाफट क्रिकेट में अगले क्रिस गेल के रूप में उभर रहे हैं।
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
10 of 10
युवा बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने इसी हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में महज 14 गेंदों में फिफ्टी लगाते हुए 7 छक्के (1 चौका, नाबाद 50 रन) जड़े थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को हुए टी-20 मैच में 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी वाली पारी के दौरान 7 छक्के ठोंक दिए। इस पारी में उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के के साथ 56 रनों की पारी खेली।