टीम इंडिया ने एडिलेड टी-20 में जोरदार जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा दिया है। भारत अगर दूसरा टी-20 मैच जीत जाता है तो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टीम इंडिया की सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज में पहली जीत होगी। दूसरा टी-20 मेलबर्न में खेला जाएगा।
विज्ञापन
ये 6 चीजें हो गईं तो मेलबर्न टी-20 में भी जीत जाएगी टीम इंडिया
2 of 8
मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 मैचों की वनडे सीरीज में धोनी की टीम इंडिया को 1-4 से हार मिली थी। अब टीम इंडिया टी-20 सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद सीरीज जीतने के करीब आ गई है। आइए, जानते हैं उन 6 बातों को जिसके होने पर भारत मेलबर्न में होने वाले 20-20 ओवर के दूसरे मैच में जीत हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
ये 6 चीजें हो गईं तो मेलबर्न टी-20 में भी जीत जाएगी टीम इंडिया
3 of 8
विराट कोहली जो टीम इंडिया के रन मशीन हैं से मेलबर्न में भी बड़ी पारी की आस होगी। पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 90 रनों की पारी खेली और वह भी 55 गेंदों में। भारत के लिए कोहली का रन बनाना हमेशा से फायदेमंद रहा है। वह जब भी रन बनाते हैं तो ज्यादातर मौकों पर भारत को जीत मिली है। ऐसे में अगली जीत के लिए भी कोहली को चलना होगा।
ये 6 चीजें हो गईं तो मेलबर्न टी-20 में भी जीत जाएगी टीम इंडिया
4 of 8
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए लकी बन गए हैं। उनके लगातार 2 शुरुआती अंतरराष्ट्रीय मैचों (सिडनी वनडे और फिर एडिलेड टी-20) में टीम इंडिया को मिली है। लक के साथ-साथ उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की है और अगले मैच में उनसे यही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
ये 6 चीजें हो गईं तो मेलबर्न टी-20 में भी जीत जाएगी टीम इंडिया
5 of 8
सिडनी के बाद एडिलेड में भी टीम इंडिया ने बेहद शानदार क्षेत्ररक्षण किया था और इन दोनों ही मैचों में भारत को जीत भी मिली। इस तरह से शानदार क्षेत्ररक्षण टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाप जीत की हैट्रिक लगाने में अपना योगदान दे सकती है।
विज्ञापन
ये 6 चीजें हो गईं तो मेलबर्न टी-20 में भी जीत जाएगी टीम इंडिया
6 of 8
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान स्टीवन स्मिथ लगातार शानदार फॉर्म में हैं और वह जब भी टीम इंडिया के खिलाफ रन बनाते हैं तो उसमें भारत को हार मिलती है। पिछले 2 मैचों में वह 30 के पार नहीं जा सके और 28 और 21 रन ही बना सके यानी कि अगर भारतीय गेंदबाज उन्हें सस्ते में पवेलियन भेज दें तो भारत की राह आसान हो सकती है। भारत जिन 4 वनडे में हारा था उसमें उन्होंने क्रमशः 149, 46, 41 और 51 रन बनाए थे।
विज्ञापन
ये 6 चीजें हो गईं तो मेलबर्न टी-20 में भी जीत जाएगी टीम इंडिया
7 of 8
दूसरे बच्चे के पिता बनने के बाद विस्फोटक कंगारू बल्लेबाज डेविड वार्नर फिर से मैदान पर लौट आए हैं। वह आतिशी शुरुआत कर किसी भी टीम की लय को बिगाड़ने में विशेषज्ञ माने जाते हैं। कैनबरा और सिडनी वनडे में उन्होंने 93 और 122 रनों की पारी खेली। हालांकि वह टी-20 में 17 रन ही बना सके जिससे उनकी टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी। इस तरह से उनका सस्ते में आउट होना भारत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
ये 6 चीजें हो गईं तो मेलबर्न टी-20 में भी जीत जाएगी टीम इंडिया
8 of 8
ऑस्ट्रेलिया में अब तक इस दौरे के दौरान खेले गए 6 मैचों में भारतीय बल्लेबाजी जानदार रही है और बल्लेबाज हर मैच में बड़ा स्कोर करने में कामयाब रहे हैं। अगर दूसरे टी-20 में भारत बड़ा स्कोर करने में कामयाब रहा तो गेंदबाजों का काम आसान हो जाएगा। वैसे इन 6 मैचों में पहली बार भारतीय गेंदबाज पिछले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूरे 10 विकेट लेने में कामयाब रहे यानी कि गेंदबाज भी लय में लौट चुके हैं।