महिला टीम की जीत के बाद सभी यह सोच रहे थे कि धोनी की टीम भारत को एडिलेड में दोहरी सफलता दिला पाएगी कि नहीं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में जोरदार संघर्ष दिखाया और खेल के हर मैदान पर कंगारुओं को उन्नीस ही साबित किया। भारत की फिरकी गेंदबाजी ने कंगारुओं के देश में अपना रंग दिखा ही दिया। बल्लेबाज तो लगातार चल ही रहे हैं। आज टीम की फिल्डिंग भी शानदार रही।
विज्ञापन
टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक
2 of 7
एडिलेड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन टीम इंडिया को दोहरी सफलता मिली। पहले महिलाओं की टीम ने फिर धोनी की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 मैच में हरा दिया। आइए, जानते हैं धोनी की टीम की शानदार जीत के 5 नायकों को।
विज्ञापन
टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक
3 of 7
विराट कोहली, भारत की जीत के पहले नायक हैं जिन्होंने दोहरे झटके से उबारते हुए तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 55 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 90 रन बनाए। वह सिर्फ 10 रन से अपने शतक से रह गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक
4 of 7
दूसरे नायक रहे, सुरेश रैना जो लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौट रहे थे और जब बल्लेबाजी करने आए तो भारत को दोहरा झटका लग चुका था। ऐसे में उन्होंने विराट कोहली के साथ 134 रनों की साझेदारी की जिससे टीम 188 रन बना सकी। रैना ने भी तूफानी पारी खेली और 34 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक
5 of 7
जीत के तीसरे नायक की बात करें तो अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। उन्होंने फटाफट खेल के पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। डेविड वार्नर को सस्ते में आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाने के बाद फिर कसी हुई गेंदबाजी करते हुए कंगारुओं को रन बनाने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक
6 of 7
चौथे नायक हैं आर अश्विन। वनडे सीरीज में लचर प्रदर्शन के बाद शेष सीरीज से बाहर किए जाने के बाद वह टी-20 में लौटे और बेहद शानदार गेंदबाजी की। एडिलेड में उन्होंने कप्तान ऐरोन फिंच और शेन वाटसन के विकेट लिए। साथ ही 4 ओवर में सिर्फ 28 रन ही दिए।
जीत के पांचवें नायक हैं रविंद्र जडेजा। इस ऑलराउंडर ने मैच में सबसे कसी हुई गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 21 रन दिए और 2 बड़े विकेट भी निकाले। स्टीवन स्मिथ और ट्रेविस हेड के विकेट लिए। स्मिथ 22 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। वह जब भी बड़ी पारी खेलते हैं तो उनकी टीम को जीत जरूर मिलती है। ऐसे में जडेजा की यह सफलता बेहद खास रही।