महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के हाथों शुरुआती दोनों मैच हारकर टी-20 सीरीज तो गंवा ही दी है। अब भारतीय टीम के पास अंतिम मैच में लाज बचाने का आखिरी मौका है। तीसरा टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में 8 अक्टूबर को खेला जाना है।
विज्ञापन
ये रहे वो 5 सबक, जो लौटा सकते हैं कप्तान धोनी की मुस्कान
2 of 10
करीब तीन महीने की छुट्टी के बाद कप्तान धोनी जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरे तो उनसे कुछ चूक हुई और कुछ ऐसी चीज भी हुई जो उनके बस में थी भी नहीं। अब अपने ही घर में टी-20 सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ न हो तो धोनी को इन 5 बातों पर जरूर ध्यान देना होगा, मतलब यह कि चूक अब आगे नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
ये रहे वो 5 सबक, जो लौटा सकते हैं कप्तान धोनी की मुस्कान
3 of 10
आइए, बात करते हैं भारतीय कप्तान धोनी के पास तीसरे टी-20 मैच के लिए वो 5 सबक जो उन्हें इस मैच में जीत दिला सकती है। यानी टीम इंडिया के हार के सिलसिले को भी खत्म कर सकती है।
ये रहे वो 5 सबक, जो लौटा सकते हैं कप्तान धोनी की मुस्कान
4 of 10
पहला सबक, कप्तान धोनी अपने स्तर पर फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं लेकिन सीरीज में परिणाम उनके पक्ष में नहीं गया है तो उन्हें संभलकर टीम का चयन करना होगा। उन्हें अजिंक्य रहाणे को अंतिम एकादश में शामिल करने का मौका नहीं गंवाना होगा। अंबाती रायडु की जगह रहाणे उपयुक्त बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
ये रहे वो 5 सबक, जो लौटा सकते हैं कप्तान धोनी की मुस्कान
5 of 10
दूसरा सबक, पिछले 2 मैचों में भारतीय गेंदबाजी काफी लचर दिखी है। पहले मैच में 200 का लक्ष्य देकर मैच हार गए। फिर दूसरे मैच में भी हमारे गेंदबाज नाकाम रहे। धोनी को बेंच पर बैठे अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा को अंतिम मैच में चांस देना चाहिए। वह टी-20 में काफी सफल भी रहे हैं साथ ही कीफायती गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन
ये रहे वो 5 सबक, जो लौटा सकते हैं कप्तान धोनी की मुस्कान
6 of 10
तीसरा सबक, कप्तान धोनी को अपनी रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी को यह बात दिमाग में डालनी होगी कि क्रीज पर टिकने के बाद रन आउट होकर अपने विकेट न गंवाएं। पिछले 4 टी-20 मैचों में भारत को पहला झटका रन आउट से ही लगा है।
विज्ञापन
ये रहे वो 5 सबक, जो लौटा सकते हैं कप्तान धोनी की मुस्कान
7 of 10
चौथा सबक, कप्तान धोनी को 20-20 ओवर के इस गेम में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने आना चाहिए। वह शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी करने में माहिर हैं ऐसे में वह बल्लेबाजी के लिए जल्दी ऊपर आकर टीम के लिए बड़ा स्कोर करने में मदद कर सकते हैं।
ये रहे वो 5 सबक, जो लौटा सकते हैं कप्तान धोनी की मुस्कान
8 of 10
पांचवां सबक, धोनी जानते हैं कि उनकी टीम की मजबूती उनकी ठोस बल्लेबाजी है और इसी के दम पर वह मैच जीत सकते हैं। दूसरे मैच में भारत को अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन 28 रन पर पहला विकेट खोने के बाद 92 रन पर टीम आउट हो गई। ऐसे में उन्हें बल्लेबाजों में पूरे 20 ओवर खेलने और तेजी से रन बनाने का मनोबल बढ़ाना ही होगा।
ये रहे वो 5 सबक, जो लौटा सकते हैं कप्तान धोनी की मुस्कान
9 of 10
इन 5 सबकों के अलावा कप्तान धोनी को कुछ किस्मत का साथ भी चाहिए होगा। वह पिछले दोनों मैचों में टॉस हार गए और उन्हें पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा जबकि वह पहले बल्लेबाजी नहीं करना चाहते थे।
ये रहे वो 5 सबक, जो लौटा सकते हैं कप्तान धोनी की मुस्कान
10 of 10
भारतीय टीम से तेज गेंदबाज अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। भुवनेश्वर कुमार और मोहित शर्मा अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। ऐसे में वह तीसरे मैच में चलते हैं तो धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार पांचवें टी-20 मैच में हार से बच जाएगी।