न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में पहुंचने की जुगत में लगी हुई हैं। दोनों ही टीमों के पास अपने कुछ चुनिंदा हथियार हैं जिसके भरोसे ही टीमें सेमीफाइनल में उतरेंगी। आइए, जानते हैं किन-किन टीमों के पास है क्या खास चीजें। पहले न्यूजीलैंड।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
2 of 12
न्यूजीलैंड की ताकत नंबर 1। न्यूजीलैंड टीम के पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के रूप में सबसे असरकारक हथियार है। वे कीवी टीम की आक्रमण का सबसे पैना हथियार है। टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक 19 विकेट ले चुके हैं। आसान एक्शन, सहज फॉलोथ्रू और सबसे बड़ी बात पूरी लय में हैं। वर्ल्ड कप में 7 मैच, 66 ओवर, दिए 278 रन और 19 विकेट।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
3 of 12
न्यूजीलैंड की ताकत नंबर 2। टिम साउथी दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और उनके होने से कीवी टीम दोनों छोर से अच्छा अटैक कर रही है। जिस दिन साउथी का दिन हो उस दिन वह क्या कर सकते हैं यह उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में सात विकेट लेकर दिखा दिया था। वर्ल्ड कप में 7 मैच, 64 ओवर, दिए 352 रन और 15 विकेट।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
4 of 12
न्यूजीलैंड की ताकत नंबर 3। कीवी टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम अपनी छवि अनुरूप शुरुआत से तेजतर्रार पारी खेलते हैं। वह टूर्नामेंट में कई मौकों पर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंदों पर 77 रन बनाए थे जिसमें 8 चौके और 7 छक्के थे। वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैच, 7 पारी, बनाए 269 रन और 3 अर्धशतक। साथ ही 36 चौके और 13 छक्के।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
5 of 12
न्यूजीलैंड की ताकत नंबर 4। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (नाबाद 237) जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में दोहरा शतक लगाकर वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज की ओर से अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी ही खेल डाली। वह कॉपीबुक स्टाइल में पारंपरिक शॉट खेलते हैं। सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। फिर इनका बल्ला चल गया तो न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा भी कर सकता है और किसी भी लक्ष्य का पीछा भी कर सकता है। वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैच, 7 पारी, बनाए 498 रन, 2 शतक और एक अर्धशतक।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
6 of 12
न्यूजीलैंड की ताकत नंबर 5। दाएं हाथ के बल्लेबाज केन विलियम्सन। विलियम्सन भी कई बार टीम के खेवनहार बने और उसे संकट से बाहर निकाला। ठंडे दिमाग के साथ बल्लेबाजी करते हैं। टूर्नामेंट में वह अब तक एक अर्धशतक ही लगा पाएं हैं लेकिन वो पारी इस वर्ल्ड कप की सबसे लाजवाब पारियों में है। वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैच, 7 पारी, बनाए 216 रन, एक अर्धशतक।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
7 of 12
दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना संजोए हुए है। उसकी टीम हर बार खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल रहती है लेकिन हर बार निर्णायक मौकों पर टीम हार जाती है और उसके इसी प्रदर्शन की वजह से उसे चोकर्स कहा जाने लगा। हालांकि इस बार एबी डीविलियर्स की टीम कुछ कर गुजरने के इरादे से आई है और जानते हैं सेमीफाइनल में उसकी 5 ताकतों के बारे में।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
8 of 12
दक्षिण अफ्रीका की ताकत नंबर 1। अब बात करते हैं दक्षिण अफ्रीका की, उसके आक्रमण का मुख्य हथियार तेज गेंदबाजी ही है। डेल स्टेन जिसे मैदान पर रफ्तार का सौदागर कहते हैं ऑकलैंड में कहर ढा सकता है। यह ठीक है कि अभी तक 7 मैचों में 10 विकेट ले पाए हैं लेकिन वह निश्चित तौर पर मैच विनर हैं और कभी भी खेल का रुख बदल सकते हैं। वर्ल्ड कप में 7 मैच, 60 ओवर, दिए 270 रन और 10 विकेट।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
9 of 12
दक्षिण अफ्रीका की ताकत नंबर 2। लेग स्पिनर इमरान ताहिर जो विकेट लेने में अपनी टीम में सबसे आगे चल रहा है। अब तक सात मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 और क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लिए थे। उनका प्रदर्शन लगातार सुधरता जा रहा है। वर्ल्ड कप में 7 मैच, 67.2 ओवर, दिए 283 रन और 15 विकेट।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
10 of 12
दक्षिण अफ्रीका की ताकत नंबर 3। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कायली एबॉट जो अफ्रीकी टीम में डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल का बखूबी साथ निभा रहे हैं। वह स्टेन के साथ अफ्रीकी आक्रमण की शुरुआत करते हैं और टीम को जल्द ही ब्रेकथ्रू भी दिखाने में सफल होते हैं। वह जल्द ही टीम के शानदार आक्रमण के रूप में स्थापित हो गए। वर्ल्ड कप में 4 मैच, 31 ओवर, दिए 130 रन और 09 विकेट।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
11 of 12
दक्षिण अफ्रीका की ताकत नंबर 4। कप्तान एबी डीविलियर्स जो बेहद विध्वंसक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। स्टांस और फुटवर्क ऐसा है कि गेंदबाज चकमा खा जाते हैं। अच्छी गेंद को भी बाउंड्री पार कराने की अद्भुत क्षमता है। लक्ष्य का पीछा करना हो तो ऐसे बल्लेबाज के आगे रनरेट का जरूरत ही नहीं पड़ती। सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैच, 6 पारी, बनाए 417 रन, एक शतक और 2 अर्धशतक। साथ ही 35 चौके और 20 छक्के।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
12 of 12
दक्षिण अफ्रीका की ताकत नंबर 5। ओपनर हाशिम अमला। अमला भले ही पिछले एक-दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हों लेकिन वह अपनी टीम की ओर से वर्ल्ड कप में अब सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कप्तान एबी के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं। संतुलित शुरुआत के बाद वह एकदम से लय पकड़ लेते हैं और फिर उन्हें आउट करना आसान नहीं होता। अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी के ठोस स्तंभ। वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैच, 7 पारी, बनाए 323 रन, एक शतक और एक अर्धशतक।