मोहाली टेस्ट के पहले दिन ही टर्निंग पिच फिरकी गेंदबाजों के बेहद अनुकूल हो गई है। ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर खेलना हर बल्लेबाज के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। यह वही पिच है जहां पर ढाई साल पहले शिखर धवन ने 187 रनों की पारी खेलकर अपने टेस्ट करियर का शानदार आगाज किया था। लेकिन इसके बाद जब वह अपना दूसरा टेस्ट खेलने उतरे तो असफलता का डबल पेयर ही बना दिया।
विज्ञापन
शिखर धवन से पहले सहवाग भी बना चुके हैं 'डबल पेयर'
2 of 8
शिखर धवन इस मैच से पहले खेले अपने दोनों टेस्ट मैच में शतक लगा चुके थे और और टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि चोट के बाद मैदान पर वापसी करते हुए वह एक बार फिर टीम इंडिया के लिए बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन मोहाली में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में धवन दोनों ही पारियों में खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
शिखर धवन से पहले सहवाग भी बना चुके हैं 'डबल पेयर'
3 of 8
बतौर ओपनर भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन एक ही टेस्ट मैच में 0 पर आउट होने का डबल पेयर बनाने वाले टीम इंडिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट इतिहास में 8 दशक से भी ज्यादा समय में भारत के सिर्फ 5 सलामी बल्लेबाज ही मैच की दोनों पारियों में 0 रन ही बना पाए। आइए, जानते हैं धवन से पहले के 4 ओपनर्स को।
शिखर धवन से पहले सहवाग भी बना चुके हैं 'डबल पेयर'
4 of 8
शिखर धवन से पहले किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 0 पर आउट होने वाले भारत के अंतिम ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग। सहवाग अगस्त, 2011 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों में खाता नहीं खोल सके थे। ये दोनों ही दिल्ली से आते हैं।
विज्ञापन
शिखर धवन से पहले सहवाग भी बना चुके हैं 'डबल पेयर'
5 of 8
धवन और सहवाग से पहले वसीम जाफर भी एक मैच में 0 पर आउट होने का डबल पेयर बना चुके हैं। मई, 2007 में चिंटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ वह दोनों पारियों में फेल हो गए थे।
विज्ञापन
शिखर धवन से पहले सहवाग भी बना चुके हैं 'डबल पेयर'
6 of 8
किसी मैच की दोनों पारियों में 0 पर आउट होने वाले टीम इंडिया के दूसरे ओपनर रहे फारुख इंजीनियर। इंजीनियर जनवरी, 1975 में मुंबई में खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में खाता नहीं खोल पाए। डक का डबल पेयर बनाने वाले वह दूसरे भारतीय ओपनर हैं।
विज्ञापन
शिखर धवन से पहले सहवाग भी बना चुके हैं 'डबल पेयर'
7 of 8
टेस्ट इतिहास में बतौर ओपनर दोनों पारियों में 0 पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं पंकज रॉय। जुलाई, 1952 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वह खाता नहीं खोल सके।
शिखर धवन भले ही मोहाली टेस्ट की दोनों पारियों में खाता नहीं खोल सके लेकिन पहली पारी की तुलना में उनका प्रदर्शन सुधरा नजर आया। पहली पारी में वह 4 गेंद खेलकर आउट हो गए थे तो दूसरी पारी में उन्होंने 8 गेंद खेला। वह दोनों ही पारियों में वार्नेन फिलेंडर की गेंद पर एक जैसा ही खराब शॉट खेलकर स्लिप में कैच थमा बैठे।