साल 2015 अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ जाने को है। चलिए, जानते हैं उन दिग्गजों के बारे में जिनकी विदाई पर रोया क्रिकेट जगत।
विज्ञापन
इस साल कुल 5 दिग्गजों की विदाई पर रोया क्रिकेट जगत
2 of 6
श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में योगदान कोई नहीं भूल सकता। इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2015 वर्ल्ड कप के बाद वनडे और भारत के साथ टेस्ट सीरीज के बाद 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 134 टेस्ट मैचों में 38 शतक और 52 अर्धशतक लगाकर उन्होंने 57.40 के औसत से 12 हजार 400 रन बनाए। जबकि 404 वनडे मैचों में 25 सेंचुरी और 93 फिफ्टी के साथ 41.98 के औसत से 14 हजार 234 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 20 स्टंप और 182 कैच हैं जबकि वनडे में 99 स्टंप और 402 कैच हैं।
विज्ञापन
इस साल कुल 5 दिग्गजों की विदाई पर रोया क्रिकेट जगत
3 of 6
मैदान में विपक्षी गेंदबाजों को रुलाने में महारथी वीरेंद्र सहवाग ने भी साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बाय-बाय कहा। वर्ल्ड कप 2011 में अपनी शुरुआती पांच पारियों में पहली गेंद पर ही चौका लगाने का कारनामा इस तूफानी बल्लेबाज ने ही किया। हालांकि लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे सहवाग ने साल के आखिरी में अचानक संन्यास का ऐलान किया।
इस साल कुल 5 दिग्गजों की विदाई पर रोया क्रिकेट जगत
4 of 6
दुनिया के सबसे खतरनाक और स्टायलिश गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन का नाम आता है। वह 73 टेस्ट मैचों में 313 और 153 वनडे मैचों में 239 विकेट झटकने का कारनामा कर चुके हैं। यही नहीं कई मौकों पर बल्ले से भी टीम के लिए संकटमोचक बन चुके हैं। जॉनसन ने 17 नवंबर इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।
विज्ञापन
इस साल कुल 5 दिग्गजों की विदाई पर रोया क्रिकेट जगत
5 of 6
ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तानों में एक माइकल क्लार्क के क्रिकेट का अंत अच्छा भी रहा और बुरा भी। वनडे वर्ल्ड कप 2015 फतह करने के बाद वनडे को बाय-बाय कहकर क्लार्क ने एक बाद तो सबका दिल जीता लेकिन एशेज में शर्मनाक हार के बाद जब उनकी कप्तानी पर अंगुली उठी तो उन्हें 23 अगस्त को कप्तानी ही नहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। आखिरी टेस्ट सीरीज में उन्होंने 9 पारियों में 16.5 के औसत से 132 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 38 रन था।
इस साल कुल 5 दिग्गजों की विदाई पर रोया क्रिकेट जगत
6 of 6
टीम इंडिया में लंबे समय तक गेंदबाजी की धार रहे जहीर खान ने भी साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2011 जिताने वाले अहम किरदारों में जहीर खान भी एक हैं। 92 टेस्ट मैचों में 311 और 200 वनडे मैचों में उनके नाम 282 विकेट हैं। वर्ल्ड कप के 23 मैचों में जहीर खान 44 विकेट के साथ भारत के सबसे सफलतम गेंदबाज हैं। वह तीन बाद वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे, जिनमें दो बाद टीम फाइनल में पहुंची थी। जहीर ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2014 में खेला था।