फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के ये 5 बड़े सितारे, जिनकी किस्मत उनसे हमेशा रूठी रही

विज्ञापन
1 of 9
अभी तक आपने आईपीएल में चमकते सितारों के बारे में खूब पढ़ा होगा। कई खिलाड़ी अपने चमकदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट की शोभा भी बढ़ाते हैं। कई तो ऐसे भी हैं जो अपने खेल के दम पर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
विज्ञापन

IPL के ये 5 बड़े सितारे, जिनकी किस्मत उनसे हमेशा रूठी रही

2 of 9
आईपीएल युवा क्रिकेटरों के लिए अपना दमखम दिखाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म बन गया है। कई खिलाड़ी तो आईपीएल में अपने शानदार खेल के दम पर टीम इंडिया समेत दुनिया की कई टीमों में चुने भी जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जानदारी देंगे जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन

IPL के ये 5 बड़े सितारे, जिनकी किस्मत उनसे हमेशा रूठी रही

3 of 9
आज 19 मई से इंडियन प्री‌मियर लीग का प्लेऑफ मुकाबला शुरू हो रहा है। ऐसे में आज हम आपको 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस टी-20 टूर्नामेंट में 50 से ज्यादा मैच खेलने के बावजूद प्लेऑफ में खेलने का मौका हासिल नहीं कर सके हैं। इन 5 खिलाडियों ने अपने दम पर अपनी टीमों को कई जोरदार जीत दिलाई लेकिन प्लेऑफ मुकाबला कभी नहीं खेल सके।

IPL के ये 5 बड़े सितारे, जिनकी किस्मत उनसे हमेशा रूठी रही

4 of 9
इन 5 खिला‌ड़ियों में सबसे पहला नंबर आता है बल्लेबाज मंदीप सिंह का। मंदीप इस समय रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले वह कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी खेल चुके हैं। इस तरह से आईपीएल में 3 टीमों के लिए खेलते हुए कुल 56 मैच अब तक खेले हैं लेकिन प्लेऑफ में खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार उन्हें यह मौका मिल सकता है क्योंकि बंगलोर इस बार प्लेऑफ में है।
विज्ञापन

IPL के ये 5 बड़े सितारे, जिनकी किस्मत उनसे हमेशा रूठी रही

5 of 9
इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम है मुरली कार्तिक का, जो अब कमेंट्रेटर बन चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 4 टीमों से खेला है। कोलकाता, पुणे, बंगलोर और पंजाब की टीम में वह शामिल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 56 आईपीएल मैच खेले लेकिन एक बार भी उन्हें प्लेऑफ में उतरने का चांस नहीं मिला।
विज्ञापन

IPL के ये 5 बड़े सितारे, जिनकी किस्मत उनसे हमेशा रूठी रही

6 of 9
टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की धार भुवनेश्वर कुमार भी इस अनलकी लिस्ट में शामिल हैं। पुणे वारियर्स की ओर से खेलने के बाद वह सनाइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं और अब तक आईपीएल में 59 मुकाबले खेल चुके हैं। हालांकि वह भी प्लेऑफ में खेलने का मौका हासिल नहीं कर पाए क्योंकि उनकी टीम अंतिम 4 में नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

IPL के ये 5 बड़े सितारे, जिनकी किस्मत उनसे हमेशा रूठी रही

7 of 9
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस लिस्ट में शामिल चौंकाने वाला सबसे बड़ा नाम है। कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने के बाद वह पुणे वारियर्स से भी जुड़े लेकिन उनके समय उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी और उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कुल 59 मैच खेले।

IPL के ये 5 बड़े सितारे, जिनकी किस्मत उनसे हमेशा रूठी रही

8 of 9
आईपीएल के सबसे अनलकी खिलाड़ी का खिताब मिलता है तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को ‌जो टूर्नामेंट के इतिहास में 66 मुकाबले खेलने के बाद भी प्लेऑफ में खेलने का मौका हासिल नहीं कर सके हैं। वह आईपीएल की चार टीमों दिल्ली, कोलकाता और पुणे के लिए खेल चुके ह‌ैं और इस बार वह रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम में हैं।
विज्ञापन

IPL के ये 5 बड़े सितारे, जिनकी किस्मत उनसे हमेशा रूठी रही

9 of 9
आईपीएल के सबसे अनलकी खिलाड़ी का खिताब हासिल करने वाले तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ‌जो इस बार रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की ओर से खेल रहे हैं। हालांकि आईपीएल-8 में उन्हें एक ही मैच में खेलने का मौका मिला। उनकी टीम प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है ऐसे में उनके पास प्लेऑफ खेलने का मौका है लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए नहीं लगता कि इस बार भी उन्हें मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें