फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

विज्ञापन
1 of 15
श्रीनिवासन की बीसीसीआई से बादशाहत लगभग खत्म होने के बाद कई पुराने खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में फिर से जगह बनाने का दरवाजा खुलने लगा है। महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद हरभजन सिंह की दो साल टेस्ट टीम में वापसी हो गई। इसके बाद करीब 4 साल का इंतजार खत्म हुआ और वह वनडे टीम में भी जगह बनाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

2 of 15
जिम्बाब्वे दौरे पर सिर्फ अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह की ही वापसी नहीं हुई है बल्कि रॉबिन उथप्‍पा और मुरली विजय जैसे पुराने पड़ चुके खिलाड़ियों को भी भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है। जिस तरह से पुराने खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है उससे कई अन्य पुराने और अनुभवी खिलाड़ियों की उम्मीद बंध गई कि वे भी एक बार फिर से नीली जर्सी पहने मैदान पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

3 of 15
आइए, बात करते हैं टीम इंडिया से बाहर चल रहे कौन-कौन से बड़े ‌सितारे हैं जिन्हें टीम में फिर से वापसी की आस है।

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

4 of 15
कभी टीम इंडिया की गेंदबाजी की धार रहे तेज गेंदबाज जहीर खान आज लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्हें अभी भी आस है कि वह एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की ‌थी। जहीर ने 7 मैचों में 7 विकेट निकाले और काफी कीफायती गेंदबाजी भी की।
विज्ञापन

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

5 of 15
जहीर खान ने भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल फरवरी में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के रूप में खेला था। जबकि वह वनडे और टी-20 क्रिकेट में टीम इं‌डिया के लिए करीब 3 साल हो गए हैं। 4 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम वनडे और 2 अक्टूबर को अंतिम टी-20 मैच खेला था।
विज्ञापन

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

6 of 15
2011 में वर्ल्ड कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह एक जमाने में टीम इंडिया की जीत के ट्रंप कार्ड हुआ करते थे। लेकिन इन दिनों वह टीम से बाहर हैं लगातार कोशिशों के बाद भी वह राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं पा सके हैं। उन्होंने अपना टीम इंडिया के लिए अपना ‌आखिरी मैच 6 अप्रैल, 2014 को श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेला था। अपना अंतिम वनडे दिसंबर, 2013 में खेला था।
विज्ञापन

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

7 of 15
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह लंबे समय से टीम में वापसी की राह जोह रहे हैं लेकिन कप्तान धोनी की वजह से वह अभी भी टीम से बाहर हैं। धोनी अब उन्हें टीम के लिए अनुकूल नहीं मानते हैं। युवराज के पिता योगराज भी धोनी पर आरोप लगा चुके हैं उनके कारण ही युवी की वापसी नहीं हो रही है। अब सत्ता बदल गई है तो उनकी उम्मीदें भी बढ़ गई होंगी।

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

8 of 15
कप्तान धोनी की वजह से एक और बड़ा क्रिकेटर अभी टीम इंडिया से बाहर है और उसका नाम है गौतम गंभीर। गंभीर कभी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग किया करते थे और साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हुआ करते थे। एक बार उनका फॉर्म गिरा कि धोनी की नजर में उनकी बल्लेबाजी का स्‍तर गिरा और टीम से बाहर कर दिए गए। लगातार क्रिकेट खेलने के बावजूद उनकी वापसी अभी भी संभव नहीं दिख रही है।

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

9 of 15
बाएं ‌हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के लिए सीमित ओवरों के मुकाबले आखिरी बार जनवरी 2013 में खेला था तब से उनका इंतजार जारी है। हालांकि अगस्त, 2014 में इंग्लैंड के ‌‌खिलाफ उन्हें टेस्‍ट में उतरने का मौका मिला लेकिन फिर बाहर कर दिए गए। आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी ठीक-ठाक रही है और इसी के सहारे वह फिर से राष्ट्रीय टीम में जगह की उम्मीद कर रहे हैं।

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

10 of 15
धोनी ने अगर किसी खिलाड़ी को जानबूझ कर टीम इंडिया से बाहर कराया है तो सबसे बड़ा नाम है वीरेंद्र सहवाग। कभी कप्तानी की रेस में सबसे आगे चलने वाले सहवाग आज लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। सहवाग पिछले 27 महीनों से टीम इंडिया से बाहर हैं। टीम की ढेरों जीत के नायक रहे सहवाग के लिए आज वापसी के दरवाजे बंद हैं लेकिन जिस तरह से पुराने दिग्गजों को फिर से वापस लाया जा रहा है उससे उनकी भी उम्मीद बढ़ गई होगी।

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

11 of 15
आज से 3-4 साल पहले तक वीरेंद्र सहवाग अपनी विस्फोटक शुरुआत के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाते थे और फिर टीम इंडिया यहां से विपक्षी टीम को कड़ी चुनौती देती ‌थी। वह जिस स्तर के बड़े खिलाड़ी रहे हैं, उस स्तर का सम्मान धोनी ने दिया। धोनी ने इस महान बल्लेबाज के साथ बहुत ही बुरा सलूक किया। अब शायद वीरू को भी फिर से नीली जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है ऐसी उम्मीद उनके प्रशंसक तो कर ही सकते हैं।

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

12 of 15
अपनी चोट के खासे परेशान रहने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी लंबे समय से टीम से बाहर हैं। उनकी रफ्तार के साथ डाली गई स्विंग गेंद को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। 36 साल के गेंदबाज का करियर उनकी फिटनेस के कारण काफी बाधित रहा है। वह करीब साढ़े चार साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 30 मार्च, 2011 को मोहाली में पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे मैच के रूप में खेला था। यह वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था।

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

13 of 15
अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से बाहर होने के बाद 36 साल के गेंदबाज आशीष नेहरा ने आईपीएल में अपनी पूरी ताकत झोंक दी और पिछले दो सत्र से वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए लाजवाब गेंदबाजी की है। इस साल उन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट रहा। आईपीएल के ओवरऑल करियर में उन्होंने 74 मैचों में 89 विकेट झटके हैं। लेकिन शानदार प्रदर्शन के बाद भी उनकी वापसी का इंतजार अभी भी जारी है।

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

14 of 15
36 साल उम्रदराज गेंदबाज आशीष नेहरा अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद गजब की गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। उन्होंने अपनी निराशा भी जाहिर कर दी है बोर्ड कई खिलाड़ियों को टेस्ट कर रहा है लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं कर रहा। बढ़ती उम्र के बाद भी उनकी गेंदबाजी में पैनापन दिख रहा है और वह एक बार फिर वह टीम में वापसी की दावेदारी पेश जरूर करते हैं। अब देखना होगा कि बीसीसीआई की नई सत्ता में किन-किन पुराने दिग्गजों की वापसी होती है।
विज्ञापन

भज्जी की तो हो गई वापसी, BCCI कब होगी इन दिग्गजों पर मेहरबान!

15 of 15
34 साल के हरभजन सिंह तो टेस्ट ‌के बाद वनडे क्रिकेट में भी वापसी करने में कामयाब हो गए हैं। लेकिन टीम के कई अन्य धाकड़ क्रिकेटर का इंतजार अभी भी जारी है। अब देखना होगा कि ये दिग्गज कब और किन हालात में युवा ताकत और जोश को पीछे करते हुए टीम इंडिया में वापसी करने में कामयाब होंगे। वक्त की नजाकत तो यह है कि टीम इंडिया युवा जोश के साथ आगे बढ़े लेकिन ये सभी बड़े सितारे भी सम्मानजनक तरीके से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से विदाई के हकदार जरूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें